जिंदगी हमने तुम्हारे नाम पे लिख दी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
जिंदगी हमने तुम्हारे नाम पे लिख दी लिरिक्स
Zindagi Humne Tumhare Naam Pe Likh Di
जिंदगी हमने तुम्हारे नाम पे लिख दी लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: तुम हमारे थे प्रभु जी।
जिंदगी हमने तुम्हारे,
नाम पे लिख दी,
इसको कैसे है सजाना,
ये तेरी मर्जी।।
रिश्ते नाते परख लिए सब,
झूठे ये बंधन है,
हँसते हुए चेहरों के पीछे,
जहरीले खंजर है,
जो भी हमने देखा समझा,
बातें वो कह दी,
इसको कैसे है सजाना,
ये तेरी मर्जी।।
जीवन नैया डगमग हो तो,
कैसे हम मुस्काएं,
घुट घुट कर जीने से बेहतर,
ये सांसे रुक जाए,
जग के पालनहार सुनो ना,
ये मेरी विनती,
इसको कैसे है सजाना,
ये तेरी मर्जी।।
तेरे दर पर आया मालिक,
देना मुझको सहारा,
जनम जनम भूलूंगा ना मैं,
ये अहसान तुम्हारा,
कुछ भी हो मंजूर करो ना,
ये मेरी अर्जी,
इसको कैसे है सजाना,
ये तेरी मर्जी।।
जिंदगी हमने तुम्हारे,
नाम पे लिख दी,
इसको कैसे है सजाना,
ये तेरी मर्जी।।
जिंदगी हमने तुम्हारे नाम पे लिख दी Video
जिंदगी हमने तुम्हारे नाम पे लिख दी Video
📖 Related: नज़र सुधारे नज़र बिगाड़े नज़र की बात बताता हूँ Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs