ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Hindi / Sanskrit

अपने श्याम कन्हैया को देखूँ बिना पलक झपकाये भजन लिरिक्स

• Updated: Aug 26, 2020
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

अपने श्याम कन्हैया को देखूँ बिना पलक झपकाये भजन लिरिक्स

अपने श्याम कन्हैया को,
देखूँ बिना पलक झपकाये,
इन अँखियों की डिब्बियां के ढक्कण,
इन अँखियों की डिब्बियां के ढक्कण,
टूट टूट गिर जाये,
अपने श्याम कन्हैंया को,
देखूँ बिना पलक झपकाये।।


बार बार ढक्कण गिरते हैं कान्हा,
परेशान दिल को करते हैं कान्हा,
डर लगता है पलक झपकते,
श्याम चला ना जाये,
अपने श्याम कन्हैंया को,
देखूँ बिना पलक झपकाये।।


रक्खो ये नैणा तब तक मिलाये,
बांकी छवि ना इनमें जब तक समाये,
सुणा है इन नैनों के ज़रिये,
दिल से दिल टकराये,
अपने श्याम कन्हैंया को,
देखूँ बिना पलक झपकाये।।


खुले रहते हैं हरदम ढक्कण तुम्हारे,
अगर एक छण भी गिरते ढक्कण हमारे,
चाहे अखियाँ फुट जाये पर,
पर ऐसा दिन ना दिखाये,
अपने श्याम कन्हैंया को,
देखूँ बिना पलक झपकाये।।


‘बनवारी’ नैणा मिलाते मिलाते,
अँखियों में सूरत समाते समाते,
‘बनवारी’ जो कभी गिरे ना,
वो ढक्कण लग जाये,
अपने श्याम कन्हैंया को,
देखूँ बिना पलक झपकाये।।


**
अपने श्याम कन्हैया को,**
देखूँ बिना पलक झपकाये,
इन अँखियों की डिब्बियां के ढक्कण,
इन अँखियों की डिब्बियां के ढक्कण,
टूट टूट गिर जाये,
अपने श्याम कन्हैंया को,
देखूँ बिना पलक झपकाये।।

📖 Related: आ गया लो मेला मेरे श्याम का अब न प्यारे वक़्त है | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state