Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Hindi / Sanskrit

बजरंग बाला जपूँ थारी माला, रामदूत हनुमान ,भरोसो भारी है

• Updated: Aug 20, 2020
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

बजरंग बाला जपूँ थारी माला,
रामदूत हनुमान , भरोसो भारी है

बजरंग बाला जपूँ थारी माला,
रामदूत हनुमान ,
भरोसो भारी है …
भारी है प्रभु भारी है ,
महिमा तेरी न्यारी है ,
बजरंग बाला जपूँ थारी माला,
रामदूत हनुमान ,
भरोसो भारी है …

लाल लंगोटो वालो तू ,
अंजनी माँ को लालो तू ,
राम नाम मतवालो तू ,
भगतां को रखवालो तू ,
सालासर तेरा भवन बना है,
मेहंदीपुर तेरा भवन बना है ,
सुन ले पवन कुमार ,
भरोसो भारी है ,
बजरंग बाला जपूँ थारी माला,
रामदूत हनुमान ,
भरोसो भारी है …

शक्ति लक्ष्मण के लागि ,
पल माहि मूर्छा आगि ,
द्रोणगिरि पर्वत ल्यायो ,
सांचो है तू अनुरागी ,
घोल संजीवन लखन पिलाये – २ ,
जागे वीर महान ,
भरोसो भारी है ,बजरंग बाला
जपूँ थारी माला, रामदूत हनुमान ,
भरोसो भारी है …

तूने लंका जारी रे ,
मारे अत्याचारी रे ,
हुकुम के तावेदारी रे ,
बालजति ब्रम्हचारी रे ,
अहिरावण की भुजा उखाड़ी – २ ,
ल्यायो तू भगवान् ,
भरोसो भारी है ,बजरंग बाला
जपूँ थारी माला, रामदूत हनुमान ,
भरोसो भारी है …

बड़े बड़े कारज सारे ,
दुष्टों को दलने वाले ,
सच्ची भगति के बल से घट में
राम दिखा डाले ,
चीर कलेजा तू दिखलाया – २ ,
मगन भये भगवान् ,
भरोसो भारी है ,बजरंग बाला
जपूँ थारी माला, रामदूत हनुमान ,
भरोसो भारी है …

बल को तेरो पार नहीं ,
ना तुझसा दिलदार कोई ,
शंकर को अवतार तुहीं ,
सांचो हिम्मतदार तुहीं ,
शरण पड़े को आन उबारो – २ ,
सेवक करे पुकार ,
भरोसो भारी है ,बजरंग बाला
जपूँ थारी माला, रामदूत हनुमान ,
भरोसो भारी है …

बजरंग बाला जपूँ थारी माला,
रामदूत हनुमान ,
भरोसो भारी है …
भारी है प्रभु भारी है ,
महिमा तेरी न्यारी है ,
बजरंग बाला जपूँ थारी माला,
रामदूत हनुमान ,
भरोसो भारी है …

📖 Related: आज करता हु वाधा मैं ये साईं जी | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state