बजरंगबली तूने कलयुग निहाल कर दिया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
बजरंगबली तूने कलयुग निहाल कर दिया लिरिक्स
Bajrangbali Tune Kalyug Nihaal Kar Diya
बजरंगबली तूने कलयुग निहाल कर दिया लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: तेरी मोहब्बत ने।
बजरंगबली तूने,
कलयुग निहाल कर दिया,
संकट मिटा भगतों के,
यूं मालामाल कर दिया,
बजरंग बली तूने,
कलयुग निहाल कर दिया।।
हाथ पसारे कोई आये तेरे दर,
बरसे उसी पे बाबा तेरी महर,
हरपल सब की सुनता है,
पल में झोली भरता है,
बिन मांगे ही मन चाहा फल,
तूने दे दिया,
बजरंग बली तूने,
कलयुग निहाल कर दिया।।
आंख का अंधा पाए नयन,
निर्धन भी पा जाये महल,
बांझन को बेटा मिल जाय,
कोढ़ी कंचन काया पाय,
जिसने किया भरोसा वो,
निहाल हो गया,
बजरंग बली तूने,
कलयुग निहाल कर दिया।।
सुन मेरे भैया सुन री बहन,
बात अनूठी कर ले अमल,
जो कोई दिल से बुलायेगा,
बाबा दौड़ा आएगा,
मेरा भी संकट बाबा ने,
पल में हर लिया,
बजरंग बली तूने,
कलयुग निहाल कर दिया।।
बजरंगबली तूने,
कलयुग निहाल कर दिया,
संकट मिटा भगतों के,
यूं मालामाल कर दिया,
बजरंग बली तूने,
कलयुग निहाल कर दिया।।
बजरंगबली तूने कलयुग निहाल कर दिया Video
बजरंगबली तूने कलयुग निहाल कर दिया Video
📖 Related: मेरे प्यारे गुरुवर | Lyrics, Video | Jain Bhajans