बन जोगन श्याम नाम की मैं तो धुनी रमाऊंगी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 बन जोगन श्याम नाम की मैं तो धुनी रमाऊंगी लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 बन जोगन श्याम नाम की मैं तो धुनी रमाऊंगी Video
बन जोगन श्याम नाम की मैं तो धुनी रमाऊंगी लिरिक्स
Ban Jogan Shyam Naam Ki Main Dhuni Ramaungi
बन जोगन श्याम नाम की मैं तो धुनी रमाऊंगी लिरिक्स (हिन्दी)
वृन्दावन जाऊंगी,
ना फिर मैं लौटके आऊंगी,
बन जोगन श्याम नाम की,
मैं तो धुनी रमाऊंगी।।
दुनिया की हर एक उलझन से,
मुझको छुड़ा लिया,
जिसने मेरे मन को अपना,
मन्दिर बना लिया,
उस मनमोहन के मन्दिर में,
कुटिया बनाऊंगी,
बन जोंगन श्याम नाम की,
मैं तो धुनी रमाऊंगी।।
सोना चांदी हीरा मोती,
मन को ना भाए,
रात और दिन पल पल कान्हा की,
याद में दिल गाए,
हरि नाम सरोवर में डूबूंगी,
पार मैं पाऊंगी,
बन जोंगन श्याम नाम की,
मैं तो धुनी रमाऊंगी।।
संगी साथी और नहीं,
तेरे बिन गोपाला,
अंधियारे जीवन में दीपक,
तू ही नंदलाला,
अब आजा नहीं तो,
राह में तेरी मैं मर जाऊंगी,
बन जोंगन श्याम नाम की,
मैं तो धुनी रमाऊंगी।।
वृन्दावन जाऊंगी,
ना फिर मैं लौटके आऊंगी,
बन जोगन श्याम नाम की,
मैं तो धुनी रमाऊंगी।।
बन जोगन श्याम नाम की मैं तो धुनी रमाऊंगी Video
बन जोगन श्याम नाम की मैं तो धुनी रमाऊंगी Video
Singer Varsha Shrivastava
Lyrics Dr. Jaya Nargis
Music Vijay Nanda
📖 Related: जिस रंग में येह रखे साई वो तो रंग अच्छा है | Lyrics, Video | Sai Bhajans