ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

भोला से बन गए भोली घुँघटा निकाल के Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 28, 2024
भोला से बन गए भोली घुँघटा निकाल के Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

भोला से बन गए भोली घुँघटा निकाल के लिरिक्स

Bhola Se Ban Gaye Bholi Ghunghat Nikal Ke

भोला से बन गए भोली घुँघटा निकाल के लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: छुरिया चल जाए।

सिर पे ओ भोले अपने,
चुनरिया डाल के,
भोला से बन गए भोली,
घुँघटा निकाल के।।

ये तो बता दो कहा छुपेगी,
ये कंठी ये माला,
ये कंठी ये माला,
कहां छुपाओ भोले अपनी,
ये सर्पो की माला,
ये सर्पो की माला,
इनको तो गौरा मेरी,
झोली में डाल दे,
भोला से बन गए भोलीं,
घुँघटा निकाल के।।

ये तो बता दो कहा छुपेगा,
ये गंगा का पानी,
ये गंगा का पानी,
मर्दानी आवाज को भोले,
कैसे करोगे जनानी,
कैसे करोगे जनानी,
मुख पे तू गोरा मेरे,
घुँघट बस डाल दे,
भोला से बन गए भोलीं,
घुँघटा निकाल के।।

खबर पड़ी जब नंदलाला को,
नंदलाला मुस्काये,
नंदलाला मुस्काये,
सब तो आये बिन घूंघट के,
ये घूंघट में आये,
ये घूंघट में आये,
पाले पड़े हो भोले,
आज नंदलाल के,
भोला से बन गए भोलीं,
घुँघटा निकाल के।।

घूंघट पलट दिया कान्हा ने,
भोलेनाथ मुस्काये,
भोलेनाथ मुस्काये,
उसी समय पर भोले दानी,
गोपेश्वर कहलाये,
गोपेश्वर कहलाये,
औघड़ दानी है भोले,
पर है कमाल के,
भोला से बन गए भोलीं,
घुँघटा निकाल के।।

सिर पे ओ भोले अपने,
चुनरिया डाल के,
भोला से बन गए भोली,
घुँघटा निकाल के।।

गायक / प्रेषक लाडला मोहित।

भोला से बन गए भोली घुँघटा निकाल के Video

भोला से बन गए भोली घुँघटा निकाल के Video

📖 Related: भक्त है श्री राम के हम भक्त है श्री राम के | Lyrics, Video | Raam Bhajans

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state