छोटी सी कुटिया मेरी आने में क्या है देरी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 छोटी सी कुटिया मेरी आने में क्या है देरी लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 छोटी सी कुटिया मेरी आने में क्या है देरी Video
छोटी सी कुटिया मेरी आने में क्या है देरी लिरिक्स
Choti Si Kutiya Meri Aane Me Kya Hai Deri
छोटी सी कुटिया मेरी आने में क्या है देरी लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: जा रे जा ओ हरजाई।
छोटी सी कुटिया मेरी,
आने में क्या है देरी,
दीनो के घर जाने की,
कान्हा आदत है तेरी,
किरपा तू कर दे भारी,
मुझपे मेरे गिरधारी,
जन्मों से हूँ मैं कान्हा,
तेरा पुजारी,
छोटी सी कुटीया मेरी,
आने में क्या है देरी।।
मैंने कुटिया आज बुहारी,
बैठा देखूं राह तुम्हारी,
नैन लगे है रोने,
ओ महलों में रहने वाले,
हम है तेरे चाहने वाले,
आजा श्याम सलोने,
मैं हूँ सेवक तेरा,
तू है मालिक मेरा,
सदियों से मैं हूँ तेरे,
दर का भिखारी,
छोटी सी कुटीया मेरी,
आने में क्या है देरी।।
रुखा सूखा जो बन पाया,
मैंने मोहन आज बनाया,
आके भोग लगा जा,
लोटा भर के छाछ चढ़ाले,
ठन्डे जल से प्यास बुझा ले,
ओ सांवरिया आजा,
ये दोपहरी जले,
ठंडी छाव तले,
कुटिया में मेरी आके,
लेटो मुरारी,
छोटी सी कुटीया मेरी,
आने में क्या है देरी।।
झाड़ पोंछ के खाट बिछाई,
आजा प्यारे श्याम कन्हाई,
आके टेक लगा ले,
तुमको पंखी श्याम ढुलाऊँ,
हौले हौले चरण दबाऊं,
थोड़ा सा सुस्ता ले,
हर्ष अर्जी करूँ,
कबसे विनती करूँ,
सेवक को ना तरसाओ,
श्याम बिहारी,
छोटी सी कुटीया मेरी,
आने में क्या है देरी।।
छोटी सी कुटिया मेरी,
आने में क्या है देरी,
दीनो के घर जाने की,
कान्हा आदत है तेरी,
किरपा तू कर दे भारी,
मुझपे मेरे गिरधारी,
जन्मों से हूँ मैं कान्हा,
तेरा पुजारी,
छोटी सी कुटीया मेरी,
आने में क्या है देरी।।
📖 Related: बोल जय कारा | Lyrics, Video | Raam Bhajans
छोटी सी कुटिया मेरी आने में क्या है देरी Video
छोटी सी कुटिया मेरी आने में क्या है देरी Video