ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

दर पर तेरे आया हूँ बाबा मुझको तुम अपना लो ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Dec 29, 2023
दर पर तेरे आया हूँ बाबा मुझको तुम अपना लो ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

दर पर तेरे आया हूँ बाबा मुझको तुम अपना लो ना लिरिक्स

Dar Par Tere Aaya Hun Baba Mujhko Tum Apna Lo Na

दर पर तेरे आया हूँ बाबा मुझको तुम अपना लो ना लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: फूल तुम्हे भेजा है।

दर पर तेरे आया हूँ बाबा,
मुझको तुम अपना लो ना,
जैसा भी हूँ अब तेरा हूँ,
मुझको गले लगा लो ना,
बुझा हुआ किस्मत का तारा,
बाबा तुम चमक दो ना,
दर पर तेरे आया हूं बाबा,
मुझको तुम अपना लो ना।।

सारे जग ने ठुकराया है,
अब तुम ही कदम बढ़ा लो ना,
इस हारे हुए को बाबा,
तुम ही जीत दिला दो ना,
तुम्हारे इस पागल प्रेमी को,
तुम ही प्रीत सिखा दो ना,
दर पर तेरे आया हूं बाबा,
मुझको तुम अपना लो ना।।

लायक नहीं नालायक हूं मैं,
थोड़ी कृपा दिखला दो ना,
नालायक पर कृपा करके,
अपने लायक बना लो ना,
भक्ति की शक्ति देकर के,
अपने पास बुला लो ना,
जैसा भी हूं अब तेरा हूं,
मुझको गले लगा लो ना,
दर पर तेरे आया हूं बाबा,
मुझको तुम अपना लो ना।।

मतलब की दुनिया में मुझे अब,
अपना ना कोई नजर आए,
बिन सहारे तेरे बाबा,
दुनिया में कैसे जिया जाए,
हाथ पकड़ लो अब मेरा तुम,
अपनी शरण बैठा लो ना,
दर पर तेरे आया हूं बाबा,
मुझको तुम अपना लो ना।।

दर पर तेरे आया हूँ बाबा,
मुझको तुम अपना लो ना,
जैसा भी हूँ अब तेरा हूँ,
मुझको गले लगा लो ना,
बुझा हुआ किस्मत का तारा,
बाबा तुम चमक दो ना,
दर पर तेरे आया हूं बाबा,
मुझको तुम अपना लो ना।।

📖 Related: श्याम बड़े ग्यानी बाबा श्याम बड़े दानी, | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans

दर पर तेरे आया हूँ बाबा मुझको तुम अपना लो ना Video

दर पर तेरे आया हूँ बाबा मुझको तुम अपना लो ना Video

गायक / प्रेषक विवेक अग्रवाल।
9057555647

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state