दर से तुम्हारे कोई जाये न खाली, माँ शेरोंवाली माँ मेहरोंवाली
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
दर से तुम्हारे कोई जाये न खाली, माँ शेरोंवाली माँ मेहरोंवाली
दर से तुम्हारे कोई जाये न खाली,
माँ शेरोंवाली माँ मेहरोंवाली ।
झोलियाँ भरे सबकी माँ है निराली,
माँ शेरोंवाली माँ मेहरोंवाली ॥
सारे दुःख जीवन के भूल कर,
ज्योति जलाये जा नैन बिछाए जा, माँ की डगर पै ।
मन में बसाकर माँ की मूरत,
माँ को बुलाये जा प्रेम से गाये जा, भक्ति के रस में ।
माँ की छवि है सबको सुख देने वाली,
माँ शेरोंवाली, माँ मेहरोंवाली…
जो भी आये दिल में वो मांग लो,
सब मिल जाता है, दुःख टल जाता है ,माँ की कृपा से ।
धन दौलत और सुख सारा
रिद्धि -सिद्धि हो जी भर पाता है, माँ की कृपा से ।
जी भर ले जाये, जो आये सवाली,
माँ शेरोंवाली माँ मेहरोंवाली…
रूप धरे कालीका मैया
तड़पे दुष्टों से मुक्ति पाने को सृष्टि जो सारी ।
ऐसी निराली महिमा माँ की,
कौन है दुनिया में लीला जाने जो मैया तुम्हारी ।
ऐसी अजब है मेरी माँ मंदिरों वाली,
माँ शेरोंवाली माँ मेहरोंवाली…
📖 Related: हमें ना भुलाना बाबा हमें ना भुलाना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs