ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

दे दो गुरूजी ज्ञान मुझे तेरी लगन लगी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 22, 2024
दे दो गुरूजी ज्ञान मुझे तेरी लगन लगी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

दे दो गुरूजी ज्ञान मुझे तेरी लगन लगी लिरिक्स

De Do Guruji Gyan Mujhe Teri Lagan Lagi

दे दो गुरूजी ज्ञान मुझे तेरी लगन लगी लिरिक्स (हिन्दी)

दे दो गुरूजी ज्ञान,
मुझे तेरी लगन लगी,
मन मन्दिर में मेरे,
पावन ज्योत जगी,
दे दो गुरू जी ज्ञान,
मुझे तेरी लगन लगी।।

बार बार मैं करु गुरूजी,
तुमको यो प्रणाम मैं,
एक पल भी भूलू कोन्या,
सतगुरू तेरा नाम मैं,
हरपल तेरे प्यार की,
मस्ती मुझे चढ़ी,
दे दों गुरू जी ज्ञान,
मुझे तेरी लगन लगी।।

तेरी बगिया का फूल गुरुजी,
मत ना मुझे ठुकराओ तुम,
अपना समझ के मुझे गुरूजी,
अपने चरण लगाओ तुम,
तेरी भगती की मुझे,
गुरूजी उमंग चढी,
दे दों गुरू जी ज्ञान,
मुझे तेरी लगन लगी।।

मन पापी मेरा भटके गुरूजी,
कर दो नईया पार मेरी,
ज्ञान दान के दाता सुण ले,
छोटी सी अरदास मेरी,
अपने पास बिठा के,
कर दो मेरी भली,
दे दों गुरू जी ज्ञान,
मुझे तेरी लगन लगी।।

शिवानी सिंह भी तुमसे सतगुरू,
मांग यो वरदान है,
गुरू रविन्द्र भट्टी जी के,
नाम से पहचान है,
प्रवीण समैणिया ने भी,
तेरी लगन लगी,
दे दों गुरू जी ज्ञान,
मुझे तेरी लगन लगी।।

दे दो गुरूजी ज्ञान,
मुझे तेरी लगन लगी,
मन मन्दिर में मेरे,
पावन ज्योत जगी,
दे दो गुरू जी ज्ञान,
मुझे तेरी लगन लगी।।

दे दो गुरूजी ज्ञान मुझे तेरी लगन लगी Video

दे दो गुरूजी ज्ञान मुझे तेरी लगन लगी Video

📖 Related: सावन में श्याम बिहारी झूलेंगे कृष्ण मुरारी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state