गोविन्द सहारा दो गोपाल सहारा दो Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
गोविन्द सहारा दो गोपाल सहारा दो लिरिक्स
Govind Sahara Do Gopal Sahara Do
गोविन्द सहारा दो गोपाल सहारा दो लिरिक्स (हिन्दी)
गोविन्द सहारा दो,
गोपाल सहारा दो,
जग भवर में मन भटके,
इस मन को किनारा दो,
गोविंद सहारा दो,
गोपाल सहारा दो।।
तूफान में माया के,
कहीं हम ना बह जाएं,
कहीं दाग गुनाहों के,
इस मन पे ना रह जाए,
हर पाप जो धो दे,
वो अमृत धारा दो,
गोविंद सहारा दो,
गोपाल सहारा दो।।
अर्जुन को दिया था जो,
वो ज्ञान हमें दे दो,
तुम भक्त सुदामा सी,
पहचान हमें दे दो,
मीरा को मिला था जो,
हमें वो एकतारा दो,
गोविंद सहारा दो,
गोपाल सहारा दो।।
करुणा रस बरसाओ,
प्रभु प्रेम के झरनो से,
मन जुड़ा रहे माधव,
इन पारस चरणों से,
जन्मो के लिए ऐसा,
लिख भाग्य हमारा दो,
गोविंद सहारा दो,
गोपाल सहारा दो।।
गोविन्द सहारा दो,
गोपाल सहारा दो,
जग भवर में मन भटके,
इस मन को किनारा दो,
गोविंद सहारा दो,
गोपाल सहारा दो।।
गोविन्द सहारा दो गोपाल सहारा दो Video
गोविन्द सहारा दो गोपाल सहारा दो Video
📖 Related: कान्हा ने ऐसी है मुरली बजाई | Lyrics, Video | Krishna Bhajans