हनुमान के चेहरे से एक नूर टपकता है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
This beautiful bhajan, sung by the renowned Ramesh Ji Saraogi, is a heartfelt tribute to the divine. With lyrics penned by Binnu Ji, this track is a masterpiece of devotion and spirituality.
Let the soulful voice of Ramesh Ji Saraogi transport you to a world of peace and tranquility. “Kesrinandan” is a must-listen for all those seeking solace and comfort in the divine.
So, sit back, close your eyes, and let the divine energy of “Kesrinandan” envelop you!
हनुमान के चेहरे से एक नूर टपकता है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: होंठो से छू लो।
हनुमान के चेहरे से,
एक नूर टपकता है,
मुखङे पे सदा इसके,
एक तेज चमकता है।।
श्री राम की सेवा का,
परिणाम है बजरंगी,
अनहोनी कर देता,
वो नाम है बजरंगी,
दुष्टों की खातिर ये,
शोले सा दहकता है,
हनुमान के चेहरें से,
एक नूर टपकता है।।
श्री राम से भक्ति मिली,
सीता से शक्ति मिली,
भक्तों की श्रेणी में,
इसे पहली पंक्ति मिली,
भक्ति रस से इसका,
हर रोम छलकता है,
हनुमान के चेहरें से,
एक नूर टपकता है।।
जिसपे खुश हो जाता,
श्री राम से मिलवाता,
उसकी रक्षा खातिर,
ये काल से भीड़ जाता,
हर पल का रखवाला,
ये कभी ना थकता है,
हनुमान के चेहरें से,
एक नूर टपकता है।।
इस भक्त शिरोमणि को,
मैं शीश नवाता हूँ,
दिल की एक छोटी सी,
फरियाद सुनाता हूँ,
श्री राम के दरस करा,
बिन्नू ये तरसता है,
हनुमान के चेहरें से,
एक नूर टपकता है।।
📖 Related: मैं तेरी हो गई श्याम शोर है गली गली | Lyrics, Video | Krishna Bhajans
हनुमान के चेहरे से,
एक नूर टपकता है,
मुखङे पे सदा इसके,
एक तेज चमकता है।।
हनुमान के चेहरे से एक नूर टपकता है Video
हनुमान के चेहरे से एक नूर टपकता है Video
गायक / प्रेषक रमेश सरावगी।
लेखन बिन्नू जी।
BHAJAN – KESRINANDAN
SINGER – RAMESH JI SARAOGI
LYRICS – BINNU JI