ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

हर हर महादेव शम्भू काशी विश्वनाथ गंगे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 10, 2024
हर हर महादेव शम्भू काशी विश्वनाथ गंगे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

हर हर महादेव शम्भू काशी विश्वनाथ गंगे लिरिक्स

Har Har Mahadev Shambhu Kashi Vishwanath Gange

हर हर महादेव शम्भू काशी विश्वनाथ गंगे लिरिक्स (हिन्दी)

हर हर महादेव शम्भू,
काशी विश्वनाथ गंगे,
हर हर भूतनाथ शंभू,
काशी विश्वनाथ गंगे,
हर हर वैद्यनाथ शंभू,
काशी विश्वनाथ गंगे,
काशी विश्वनाथ गंगे,
सदा शिव पार्वती संगे,
हर हर महादेव शंभू,
काशी विश्वनाथ गंगे।।

नमो निरंजन निराकार,
साकार बने अरधंगा,
पलित कपोल भाल उर राजत,
पिये हलाहल भंगा,
हर हर महादेव शंभू,
काशी विश्वनाथ गंगे।।

डिमिक डिमिक डम डमरू बाजे,
गावत ताल तरंगा,
ढिमिक ढिमिक धीम बाजे पखावज,
मुरली और मोर चंगा,
हर हर महादेव शंभू,
काशी विश्वनाथ गंगे।।

जटन बीच में गंगा नाचे,
नाचत भुजग भुजंगा,
अपनी धुन में गणपति नाचे,
नाचे रिद्धि सिद्धि संगा,
हर हर महादेव शंभू,
काशी विश्वनाथ गंगे।।

कैलाशी काशी के वासी,
अमरनाथ दुख भंजन,
उज्जैनी के महाकाल है,
भक्तो के चितरंजन,
हर हर महादेव शंभू,
काशी विश्वनाथ गंगे।।

ब्रह्मा नाचे विष्णु नाचे,
नाचे देवलोक सारा,
झूम झूम के नारद नाचे,
गूंजे सदा जयकारा,
हर हर महादेव शंभू,
काशी विश्वनाथ गंगे।।

हर हर महादेव शम्भू,
काशी विश्वनाथ गंगे,
हर हर भूतनाथ शंभू,
काशी विश्वनाथ गंगे,
हर हर वैद्यनाथ शंभू,
काशी विश्वनाथ गंगे,
काशी विश्वनाथ गंगे,
सदा शिव पार्वती संगे,
हर हर महादेव शंभू,
काशी विश्वनाथ गंगे।।

हर हर महादेव शम्भू काशी विश्वनाथ गंगे Video

हर हर महादेव शम्भू काशी विश्वनाथ गंगे Video

गायक विजय जी सोनी।
प्रेषक दिनेश सैनी।

📖 Related: मेरे मन के मंदिर में माँ वेगि आओ भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state