इतना फर्क क्यों डाले ओ मेरे खाटू वाले Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 इतना फर्क क्यों डाले ओ मेरे खाटू वाले लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 इतना फर्क क्यों डाले ओ मेरे खाटू वाले Video
इतना फर्क क्यों डाले ओ मेरे खाटू वाले लिरिक्स
Itna Fark Kyo Dale O Mere Khatu Wale
इतना फर्क क्यों डाले ओ मेरे खाटू वाले लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: कभी गम से दिल।
दौलत से कोई खेलें,
कहीं रोटियों के लाले,
इतना फर्क क्यों डाले,
ओ मेरे खाटू वाले।।
जिस पर निगाह तेरी,
वह मौज कर रहा है,
तेरी दया से छप्पन,
वो भोग कर रहा है,
उन पर भी नजर कर दें,
जिन पर नहीं निवाले,
इतना फरक क्यों डाले,
ओ मेरे खाटू वाले।।
कहीं सोना चांदी हीरे,
मोती कहीं खजाना,
कोई तरस रहा है,
खाने को एक दाना
उनकी भी किस्मतों के,
अब खोल दे तू ताले,
इतना फरक क्यों डाले,
ओ मेरे खाटू वाले।।
कलयुग का देवता तू,
है हारे का सहारा,
विक्की शरण में आया,
प्रभु उसको क्यूं बिसारा,
माँ से किया जो वादा,
वो वादा तू निभाले,
इतना फरक क्यों डाले,
ओ मेरे खाटू वाले।।
दौलत से कोई खेलें,
कहीं रोटियों के लाले,
इतना फर्क क्यों डाले,
ओ मेरे खाटू वाले।।
इतना फर्क क्यों डाले ओ मेरे खाटू वाले Video
इतना फर्क क्यों डाले ओ मेरे खाटू वाले Video
📖 Related: सुन कर करूँ पुकार ये सो नहीं सकता | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans