ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics News Hindi / Sanskrit

इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले – २ गोविन्द नाम लेकर, फिर प्राण तन से निकले

• Updated: Jan 18, 2020
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले – २ गोविन्द नाम लेकर, फिर प्राण तन से निकले

इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले – २
गोविन्द नाम लेकर, फिर प्राण तन से निकले 

श्री गंगा जी का तट हो,
यमुना का वंशीवट हो
मेरा सांवरा निकट हो
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले

पीताम्बरी कसी हो
छवि मन में यह बसी हो
होठों पे कुछ हसी हो
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले

श्री वृन्दावन का स्थल हो
मेरे मुख में तुलसी दल हो
विष्णु चरण का जल हो
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले

जब कंठ प्राण आवे
कोई रोग ना सतावे
यम दर्शना दिखावे
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले

उस वक़्त जल्दी आना
नहीं श्याम भूल जाना
राधा को साथ लाना
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले

सुधि होवे नाही तन की
तैयारी हो गमन की
लकड़ी हो ब्रज के वन की
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले

एक भक्त की है अर्जी
खुदगर्ज की है गरजी
आगे तुम्हारी मर्जी
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले

ये नेक सी अरज है
मानो तो क्या हरज है
कुछ आप का फरज है
जब प्राण तन से निकले

📖 Related: मैया जी देना वरदान जी होके दयावान करें हम तुम्हारा गुणगान Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

https://youtu.be/oUqNg45LEO4

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state