जबसे मिला तेरा प्यार बाबोसा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
जबसे मिला तेरा प्यार बाबोसा भजन लिरिक्स
Jabse Mila Tera Pyar Babosa Bhajan
जबसे मिला तेरा प्यार बाबोसा भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: पलको का घर तैयार।
जबसे मिला,
तेरा प्यार बाबोसा,
मैंने जीवन दिया,
तुझपे वार बाबोसा,
जब से मिला,
तेरा प्यार बाबोसा।।
कोई नही था जब सहारा,
न कोई थी मंजिल,
मेरी ये जीवन नैया,
खोज रही थी साहिल,
तूने थामी हाथो में,
पतवार बाबोसा,
जब से मिला,
तेरा प्यार बाबोसा।।
जबसे बरस रही बाबोसा,
मुझपे तेरी रहमत,
बिन मांगे ही मिल रही है,
दुनिया की हर दौलत,
खुशियो का मिला,
संसार बाबोसा,
जब से मिला,
तेरा प्यार बाबोसा।।
दरबार ये बाबोसा का दिलबर,
लगता स्वर्ग के जैसा,
मंजू बाईसा के रूप में,
दर्श दिखाये श्री बाबोसा,
भक्तो का तू ही,
पालनहार बाबोसा,
जब से मिला,
तेरा प्यार बाबोसा।।
जबसे मिला,
तेरा प्यार बाबोसा,
मैंने जीवन दिया,
तुझपे वार बाबोसा,
जब से मिला,
तेरा प्यार बाबोसा।।
जबसे मिला तेरा प्यार बाबोसा भजन Video
जबसे मिला तेरा प्यार बाबोसा भजन Video
गायक मनीष भट्ट मुम्बई।
रचनाकार दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर
नागदा जक्शन म.प्र.
9907023365
📖 Related: मेरे मन की वंदना माँ तू ही भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs