जबसे साथी बना मेरा तू दिलदार सांवरिया भजन लिरिक्स
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
जबसे साथी बना मेरा तू दिलदार सांवरिया भजन लिरिक्स
जबसे साथी बना मेरा,
तू दिलदार सांवरिया,
उजड़ा चमन मेरा हुआ,
गुलज़ार सांवरिया,
उजड़ा चमन मेरा हुआ,
गुलज़ार सांवरिया।।
सच कहती है ये दुनिया,
तुम हो हारे के सहारे,
बिन पानी जो नैया को,
भव सागर पार करा दे,
मेरी डूबती नैया का,
तू खेवन हार सांवरिया,
उजड़ा चमन मेरा हुआ,
गुलज़ार सांवरिया।।
करुणाकर करुणा करते,
झोली भक्तों की भरते
चाहे कैसी हो दुःख परेशानी,
तुझे देख के वो भी डरते,
मुझे हर पल तेरी रहती,
दरकार सांवरिया,
उजड़ा चमन मेरा हुआ,
गुलज़ार सांवरिया।।
तेरे एहसानो की कीमत,
ना कभी चूका पाऊंगा,
तेरी कृपा से अपनी,
झोली भरता जाऊँगा,
‘रूबी रिधम’ का बस एक तू ही,
रिश्तेदार सांवरिया,
उजड़ा चमन मेरा हुआ,
गुलज़ार सांवरिया।।
जबसे साथी बना मेरा,
तू दिलदार सांवरिया,
उजड़ा चमन मेरा हुआ,
गुलज़ार सांवरिया,
उजड़ा चमन मेरा हुआ,
गुलज़ार सांवरिया।।
📖 Related: लांगुरियां धोखे बाज रे रेल में लूट गई रे लांगुरियां | Lyrics, Video | Miscellaneous Bhajans