जहाँ चरण पड़े बाईसा के मंदिर वहाँ बन जाता Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 जहाँ चरण पड़े बाईसा के मंदिर वहाँ बन जाता लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 जहाँ चरण पड़े बाईसा के मंदिर वहाँ बन जाता Video
जहाँ चरण पड़े बाईसा के मंदिर वहाँ बन जाता लिरिक्स
Jaha Charan Pade Baisa Ke Mandir Vaha Ban Jata
जहाँ चरण पड़े बाईसा के मंदिर वहाँ बन जाता लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: जहाँ डाल डाल पर सोने की।
जहाँ चरण पड़े बाईसा के,
मंदिर वहाँ बन जाता,
बाबोसा धाम कहलाता,
बाबोसा धाम कहलाता।।
श्री बाबोसा ने बाईसा पर,
अपनी कृपा बरसाई,
ॐ बाबोसा, ॐ बाबोसा,
श्री बाबोसा ने बाईसा पर,
अपनी कृपा बरसाई,
श्री बाईसा ने खुद आकर,
हर घर मे प्रतिस्ठा कराई,
और भक्ति की ज्योत जलाई,
जिस धरती का अणु परमाणु,
जय ॐ बाबोसा गाता,
वो धाम नया बन जाता,
बाबोसा धाम कहलाता,
जहां चरण पड़े बाईसा के,
मंदिर वहाँ बन जाता,
बाबोसा धाम कहलाता,
बाबोसा धाम कहलाता।।
जिस घर में हो बाबोसा मंदिर,
उस घर के वारे न्यारे,
ॐ बाबोसा, ॐ बाबोसा,
जिस घर में हो बाबोसा मंदिर,
उस घर के वारे न्यारे,
जहाँ स्वयं बाबोसा आकर के,
अन्न धन से भरे भण्डारे,
अन्न धन से भरे भण्डारे,
नित ज्योत जला बाबोसा की,
भक्ति में जो खो जाता,
वो घर है स्वर्ग बन जाता,
बाबोसा धाम कहलाता,
जहां चरण पड़े बाईसा के,
मंदिर वहाँ बन जाता,
बाबोसा धाम कहलाता,
बाबोसा धाम कहलाता।।
घर घर में हो श्री बाबोसा,
और सुखमय हो संसार,
ॐ बाबोसा, ॐ बाबोसा,
घर घर में हो श्री बाबोसा,
और सुखमय हो संसार,
यही चिंतन करती बाईसा,
ये स्वप्न हो साकार,
मिले खुशियां सबको अपार,
दिल से दिल का नाता दिलबर,
बाबोसा से जुड़ जाता,
बाबोसा धाम कहलाता,
जहां चरण पड़े बाईसा के,
मंदिर वहाँ बन जाता,
बाबोसा धाम कहलाता,
बाबोसा धाम कहलाता।।
📖 Related: ओ दादी म्हाने काई को नहीं झुंझुनू बुलावे है | Lyrics, Video | Rani Sati Dadi Bhajans
जहाँ चरण पड़े बाईसा के,
मंदिर वहाँ बन जाता,
बाबोसा धाम कहलाता,
बाबोसा धाम कहलाता।।
जहाँ चरण पड़े बाईसा के मंदिर वहाँ बन जाता Video
जहाँ चरण पड़े बाईसा के मंदिर वहाँ बन जाता Video
गायक सूरज मेहता मुम्बई।
रचनाकार दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
नागदा जक्शन म.प्र. 9907023365