जय भोले भंडारी तू बड़ा उपकारी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
जय भोले भंडारी तू बड़ा उपकारी भजन लिरिक्स
Jay Bhole Bhandari Tu Bada Upkari
जय भोले भंडारी तू बड़ा उपकारी भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: उड़ जा काले कावा।
जय जय जय जय,
जय शिव शंकर,
जय त्रिशूलधारी,
महादानी वरदानी भोले,
जाऊं बलिहारी,
सांचे मन से जिसने पूजा,
धन्य वह नर बडभागी,
पल में बिगड़े काज बनाए,
लीला तेरी न्यारी,
जय भोले भंडारी,
तू बड़ा उपकारी,
जय भोलें भंडारी,
तू बड़ा उपकारी।।
बिन मांगे सबको देता है,
दानी बड़ा भोले,
स्वांस की माला हरदम बोले,
जय शिव जय भोले,
दर का भिखारी हूं तेरा भोले,
सुन ले मेरी कहानी,
क्या सुनाऊं तुझे पता सब,
तू है अंतर्यामी,
जय भोलें भंडारी,
तू बड़ा उपकारी।।
कितनी परीक्षा लोगे भोले,
मन मेरा डोले,
अब तो थाम ले ओ मेरे भोले,
जग झूठा बोले,
है विश्वास अटल कर मेरा,
माफ करो नादानी,
सभी की बनाना हे भंडारी,
अंत में मेरी बारी,
जय भोलें भंडारी,
तू बड़ा उपकारी।।
जय जय जय जय,
जय शिव शंकर,
जय त्रिशूलधारी,
महादानी वरदानी भोले,
जाऊं बलिहारी,
सांचे मन से जिसने पूजा,
धन्य वह नर बडभागी,
पल में बिगड़े काज बनाए,
लीला तेरी न्यारी,
जय भोले भंडारी,
तू बड़ा उपकारी,
जय भोलें भंडारी,
तू बड़ा उपकारी।।
जय भोले भंडारी तू बड़ा उपकारी भजन Video
जय भोले भंडारी तू बड़ा उपकारी भजन Video
गायक / प्रेषक देव शर्मा आमा।
8290376657
📖 Related: मैं मंगता तेरे दर माँ आज मंगा इक वरदान माँ | Lyrics, Video | Durga Bhajans