जय महाकाल राजा भोले जय गौरी नाथा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
जय महाकाल राजा भोले जय गौरी नाथा लिरिक्स
Jay Mahakal Raja Bhole Jay Gauri Natha Aarti
जय महाकाल राजा भोले जय गौरी नाथा लिरिक्स (हिन्दी)
जय महाकाल राजा,
भोले जय गौरी नाथा,
तीर्थ अवन्ती विराजे,
भक्तों की रखे लाजा,
ॐ जय महाकाल राजा।।
ज्योतिर्लिंग स्वरूपा,
कालों के महाकाल,
दक्षिणमुख में विराजे,
मृत्युंजय महाकाल,
ॐ जय महाकाल राजा।।
तारक लिंग आकाश में,
हाटकेश्वरम पाताल,
भूलोक में विराजे,
बाबा श्री महाकाल,
ॐ जय महाकाल राजा।।
भस्म आरती बाबा,
जग में है न्यारी,
त्रिगुणाकार छवि बाबा,
भक्तों को लगे प्यारी,
ॐ जय महाकाल राजा।।
मंत्र तेरा पंचाक्षरी,
ॐ नमः शिवाय,
जपते जपते प्राणी के,
जन्म मरण मिट जाये,
ॐ जय महाकाल राजा।।
शीश में चन्द्र विराजे,
और जटा में है गंगा,
करते नंदी सवारी,
गले में भुजंगा,
ॐ जय महाकाल राजा।।
आरती बाबा महाकाल की,
जो कोई गावे,
कहत सत्य श्री मुख से,
सुख संपति पावे,
ॐ जय महाकाल राजा।।
जय महाकाल राजा,
भोले जय गौरी नाथा,
तीर्थ अवन्ती विराजे,
भक्तों की रखे लाजा,
ॐ जय महाकाल राजा।।
लेखक डॉ. सतीश गोथरवाल ‘सत्य’
गायक दक्ष गोथरवाल।
जय महाकाल राजा भोले जय गौरी नाथा Video
जय महाकाल राजा भोले जय गौरी नाथा Video
📖 Related: एक दिन मैया पार्वती भोले से लगी कहने भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs