ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics News Hindi / Sanskrit

जिनको जिनको सेठ बनाया वो क्या रिश्तेदार हैं, उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है

• Updated: Jan 17, 2020
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

जिनको जिनको सेठ बनाया वो क्या रिश्तेदार हैं, उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है

जिनको जिनको सेठ बनाया वो क्या रिश्तेदार हैं,
उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है ।

वो भी बाबा कहते हैं हम भी बाबा कहते हैं,
वो भी सेवा करते हैं हम भी सेवा करते हैं ।
हम तो छोटे मोटे भिखारी वो क्या जागीरदार हैं,
उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है ॥

वो भी परिवार तेरा ये भी है परिवार तेरा,
उनको भी आधार तेरा हमको भी आधार तेरा ।
हम तो तुम्हारे दर के नौकर वो क्या हिस्सेदार हैं,
उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है ॥

वो भी दर पर जाते हैं हम भी दर पर जाते हैं,
वो भी मांग लाते हैं हम भी मांग के लाते हैं ।
देख देख कर झोली भरता तुं कैसा दातार है,
उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है ॥

उनको भर भंडार दिया उनको छप्पर फाड़ दिया,
जब आई मेरी बारी अपना पल्ला झाड़ लिया ।
उनको भक्तों का तेरा साथ में चलता क्या व्यापार है,
उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है ॥

वो भी लाल तुम्हारे हैं हम भी लाल तुम्हारे हैं,
तेरे पास क्या श्याम धनी दिल भी न्यारे न्यारे हैं ।
वही अकेले वारिसहम क्या झूठे दावेदार हैं,
उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है ॥

किस्मत फर्क समझती है तुं भी फरक समझता क्या,
किस्मत से गर मिलता है फिर तुं झोली भरता क्या ।
श्याम धनी तक़दीर बदलता ये कहना बेकार है,
उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है ॥

मर्ज़ी है मेरे श्याम की होना है सो होना है,
भेद तुम्हारे दिल में है इसी बात का रोना है ।
अलग अलग नज़रों से देखे तुं कैसी सरकार है,
उनसे तो प्यार है हमसे तकरार है ॥
 
जिनको सेठ बनाया है हल्ला यहीं मचाते हैं,
खाटू जाकर लाये हैं नीचा हमें दिखाते हैं ।
बनवारी बस इतना बता दे खाटू क्या दो चार हैं,

📖 Related: लागा चुनरी में दाग, छुपाऊँ कैसे चुनरी में दाग, छुपाऊँ कैसे, घर जाऊँ कैसे

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state