कर दो दया मुझ पे एक बारी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
कर दो दया मुझ पे एक बारी भजन लिरिक्स
Kar Do Daya Shyam Bhajan
कर दो दया मुझ पे एक बारी भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: शिरडी वाले।
कर दो दया मुझ पे एक बारी,
दोहा ज़माने से सुना,
जिसकी नहीं संसार सुनता है,
उसकी अर्जी मेरा खाटू का,
लखदातार सुनता है।
आकर पड़ा हूँ तेरी शरण में,
छोटी सी है एक अर्जी हमारी,
खाटू वाले श्याम बिहारी,
कर दो दया मुझ पे एक बारी,
कबसे खड़ा हूँ चौखट पे तेरी,
कब होगी नज़रें हमपे तुम्हारी,
खाटू वाले श्याम बिहारी,
कर दो दया मुझ पे एक बारी।।
ओ मेरे श्याम प्यारे,
देवों में देव न्यारे,
जानते नर और नारी,
आपकी महिमा भारी,
तेरी लीले की सवारी,
बड़ी लगती है प्यारी,
जो आया चलके सावरिया,
तेरी खाटू की नगरीया,
ना रुकता काम उसका,
हो गया श्याम जिसका,
बिन मांगे बाबा तूने दिया है,
क्यों याद मेरी तूने बिसारी,
खाटू वाले श्याम बिहारी,
कर दो दया मुझ पे एक बारी।।
आप हो दया के सागर,
सुख की छलका दो गागर,
हार के दिल है पुकारा,
सांवरे दे दो सहारा,
दीनों के नाथ कन्हैया,
पकड़ लो हाथ कन्हैया,
पार नैया को लगा दे,
नैनो को दर्श दिखा दे,
सजा दे सपने सारे,
हारे के तुम हो सहारे,
जिसे खाटू तू बुलाए,
उसपे खुशियां बरसाए,
शीश के दानी तेरी कहानी,
गाती है श्रद्धा से दुनिया ये सारी,
खाटू वाले श्याम बिहारी,
कर दो दया मुझ पे एक बारी।।
📖 Related: खाटू में बैठा बाबा श्याम स्वर्ग से सुन्दर इनका धाम Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
आकर पड़ा हूँ तेरी शरण में,
छोटी सी है एक अर्जी हमारी,
खाटू वाले श्याम बिहारी,
कर दो दया मुझपे एक बारी,
कबसे खड़ा हूँ चौखट पे तेरी,
कब होगी नज़रें हमपे तुम्हारी,
खाटू वाले श्याम बिहारी,
कर दो दया मुझ पे एक बारी।।
कर दो दया मुझ पे एक बारी भजन Video
कर दो दया मुझ पे एक बारी भजन Video