Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

कीर्तन में घूमे मोरछड़ी मेरे सांवरिया सरकार की Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 15, 2024
कीर्तन में घूमे मोरछड़ी मेरे सांवरिया सरकार की Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

कीर्तन में घूमे मोरछड़ी मेरे सांवरिया सरकार की लिरिक्स

Kirtan Me Ghume Morchadi Mere Sawariya Sarkar Ki

कीर्तन में घूमे मोरछड़ी मेरे सांवरिया सरकार की लिरिक्स (हिन्दी)

कीर्तन में घूमे मोरछड़ी,
मेरे सांवरिया सरकार की।

दोहा मोरछड़ी की महिमा भारी,
दुनिया सारी कहती है,
श्याम सांवरे के संग में,
मोरछड़ी ये रहती है।

कीर्तन में घूमे मोरछड़ी,
मेरे सांवरिया सरकार की,
सांवरिया सरकार की मेरे,
बाबा लखदातार की,
कीर्तन में घूमें मोरछड़ी,
मेरे सांवरिया सरकार की।।

जब जब भी कीर्तन में बाबा,
लीले चढ़कर आवे,
अपने भक्तों के ऊपर ये,
मोरछड़ी लहरावे,
जादूगारी ये मोरछड़ी,
मेरे सांवरिया सरकार की,
कीर्तन में घूमें मोरछड़ी,
मेरे सांवरिया सरकार की।।

बाबा की इस मोरछड़ी में,
भरी है अद्भुत शक्ति,
इसके झाड़े से मिल जाती,
हर कष्टों से मुक्ति,
कामनगारी ये मोरछड़ी,
मेरे सांवरिया सरकार की,
कीर्तन में घूमें मोरछड़ी,
मेरे सांवरिया सरकार की।।

श्याम बहादुर जी ने मोरछड़ी,
की महिमा जानी,
इसके झाड़े से खुले ताले,
स्मृति गाये कहानी,
पंकज को जिताती मोरछड़ी,
मेरे सांवरिया सरकार की,
कीर्तन में घूमें मोरछड़ी,
मेरे सांवरिया सरकार की।।

कीर्तन में घूमें मोरछड़ी,
मेरे सांवरिया सरकार की,
सांवरिया सरकार की मेरे,
बाबा लखदातार की,
कीर्तन में घूमें मोरछड़ी,
मेरे सांवरिया सरकार की।।

कीर्तन में घूमे मोरछड़ी मेरे सांवरिया सरकार की Video

कीर्तन में घूमे मोरछड़ी मेरे सांवरिया सरकार की Video

📖 Related: सुन कर करूँ पुकार ये सो नहीं सकता | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state