कृष्णा कृष्णा आए कृष्णा जगमग हुआ रे अंगना हिंदी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 कृष्णा कृष्णा आए कृष्णा जगमग हुआ रे अंगना हिंदी लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 कृष्णा कृष्णा आए कृष्णा जगमग हुआ रे अंगना हिंदी Video
कृष्णा कृष्णा आए कृष्णा जगमग हुआ रे अंगना हिंदी लिरिक्स
Krishna Krishna Aaye Krishna In Hindi
कृष्णा कृष्णा आए कृष्णा जगमग हुआ रे अंगना हिंदी लिरिक्स (हिन्दी)
कृष्णा कृष्णा आए कृष्णा,
जगमग हुआ रे अंगना,
चाँद सूरज सितारे,
झुके चरणों में सारे,
आज झूम झूम गाए जमुना,
कृष्णा कृष्णा आये कृष्णा,
जगमग हुआ रे अंगना।
जय हो यशोदा मैया की,
जय जय कृष्ण कन्हैया की।।
नयन चाहिए राधा जी के,
मीरा का मन मतवाला,
कण कण में फिर नन्द का लाला,
हो जो देखने वाला।
जय हो यशोदा मैया की,
जय जय कृष्ण कन्हैया की,
कृष्णा कृष्णा आये कृष्णा,
जगमग हुआ रे अंगना।।
माँगना क्या इस द्वार पे आकर,
आँचल क्या फ़ैलाना,
तेरे मन में क्या है उसने,
बिन माँगे सब जाना।
जय हो यशोदा मैया की,
जय जय कृष्ण कन्हैया की,
कृष्णा कृष्णा आये कृष्णा,
जगमग हुआ रे अंगना।।
अंत में सत्य की जीत हुई है,
झूठ हमेशा हारा,
चक्र उठा के हाथ में तूने,
बदली समय की धारा,
जय हो यशोदा मैया की,
जय जय कृष्ण कन्हैया की,
कृष्णा कृष्णा आये कृष्णा,
जगमग हुआ रे अंगना।।
कृष्णा कृष्णा आए कृष्णा,
जगमग हुआ रे अंगना,
चाँद सूरज सितारे,
झुके चरणों में सारे,
आज झूम झूम गाए जमुना,
कृष्णा कृष्णा आये कृष्णा,
जगमग हुआ रे अंगना।
जय हो यशोदा मैया की,
जय जय कृष्ण कन्हैया की।।
Singer Lata Ji / Nitin Mukesh Ji
Upload By Roopchand Ji
कृष्णा कृष्णा आए कृष्णा जगमग हुआ रे अंगना हिंदी Video
कृष्णा कृष्णा आए कृष्णा जगमग हुआ रे अंगना हिंदी Video
📖 Related: करे मंगलवार का व्रत हम स्वीकार करो ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs