ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

क्या खूब लग रहे देखो फूलों में लखदातार भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Mar 6, 2024
क्या खूब लग रहे देखो फूलों में लखदातार भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

क्या खूब लग रहे देखो फूलों में लखदातार भजन लिरिक्स

Kya Khoob Lag Rahe Dekho Fulo Me Lakhdatar

क्या खूब लग रहे देखो फूलों में लखदातार भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज कितना हसीन चेहरा।

इतना सुन्दर मुखड़ा,
उस पर ऐसा श्रृंगार,
महके जूही और चंपा,
गेंदा बेला गुलनार,
इन फूलों की महक से तेरा,
महक उठा दरबार,
क्या खूब लग रहे देखो,
फूलों में लखदातार।।

तेरे मोर मुकुट का क्या कहना,
केशों का बना है जो गहना,
मणियां जो लगे निराली है,
उस पर ये लट घुंघराली है,
कानों में कुंडल चमके,
चमके है गले का हार,
तेरे तेज भरे दो नैना,
उसपे कजरे की धार,
तेरे कजरारे नैनों पर मैं,
सदके जाऊं सौ बार,
क्या खूब लग रहे देखों,
फूलों में लखदातार।।

चेहरे पर सूरज की लाली है,
मुस्कान अजब सी मतवाली है,
दिल कहे नजर ना लग जाए,
यही सोच के मन है घबराए,
क्योंकि तुझ में खो जाता,
जो आता है एक बार,
सबको ही सहारा देता,
सबको करता है प्यार,
मंद मंद मुस्काते रहते,
खाटू के सरकार,
क्या खूब लग रहे देखों,
फूलों में लखदातार।।

क्या शोभा का मैं गुणगान करूँ,
कैसे गीतों में मैं बखान करूँ,
तेरी महिमा का ना सार मिले,
तेरे नैनो से तार मिले,
तेरी महक से धीरज मिलता,
होता जब जब दीदार,
तेरा दीवाना बन करके,
जो करे तेरा सत्कार,
देख के सूरत तेरी,
खुश होता ये संसार,
क्या खूब लग रहे देखों,
फूलों में लखदातार।।

📖 Related: वाह रे वाह हनुमानजी Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs

इतना सुन्दर मुखड़ा,
उस पर ऐसा श्रृंगार,
महके जूही और चंपा,
गेंदा बेला गुलनार,
इन फूलों की महक से तेरा,
महक उठा दरबार,
क्या खूब लग रहे देखो,
फूलों में लखदातार।।

Singer Anjali Dwivedi

क्या खूब लग रहे देखो फूलों में लखदातार भजन Video

क्या खूब लग रहे देखो फूलों में लखदातार भजन Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state