लाड़ली राधिका स्वामिनी राधिका ये तेरा बरसाना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 लाड़ली राधिका स्वामिनी राधिका ये तेरा बरसाना लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 लाड़ली राधिका स्वामिनी राधिका ये तेरा बरसाना Video
लाड़ली राधिका स्वामिनी राधिका ये तेरा बरसाना लिरिक्स
Ladli Radhika Swamini Radhika
लाड़ली राधिका स्वामिनी राधिका ये तेरा बरसाना लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: मुकुट सिरमौर का।
लाड़ली राधिका,
स्वामिनी राधिका,
ये तेरा बरसाना,
यही पे मर जाना।।
मैं तो आई थी किशोरी,
दर्श तेरा पाने,
ऐसा लगा यही पर,
गुजरे ज़माने,
देखि जो ये अटारी,
मैं सुधबुध हारी,
की भूल ना जाना,
यही पे बस जाना,
ये तेरा बरसाना,
यही पे मर जाना।।
बरसाने में देखा,
अद्भुत नज़ारा,
जब भी भुजाएं उठाकर,
तुझको पुकारा,
वो तेरा आ जाना,
हौले से मुस्काना,
गजब शर्माना,
उसी पे मर जाना,
ये तेरा बरसाना,
यही पे मर जाना।।
अपना लिया है किशोरी,
यही कुछ क्या कम है,
सारे जहाँ में हरिदासी,
अधम है,
भजन किया ना,
तेरा नाम लिया ना,
तू फिर भी निभाना,
भूल ना जाना,
ये तेरा बरसाना,
यही पे मर जाना।।
लाड़ली राधिका,
स्वामिनी राधिका,
ये तेरा बरसाना,
यही पे मर जाना।।
स्वर पूनम दीदी जी।
लाड़ली राधिका स्वामिनी राधिका ये तेरा बरसाना Video
लाड़ली राधिका स्वामिनी राधिका ये तेरा बरसाना Video
📖 Related: थारे म्हारे प्रेमी की या डोरी नही टूटे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs