माँ भंवरावाली के हम आँचल में पले हैं हम गोरियावाली जीण माँ के लाडले है
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
माँ भंवरावाली के हम आँचल में पले हैं हम गोरियावाली जीण माँ के लाडले है
माँ भंवरावाली के हम आँचल में पले हैं – २
हम गोरियावाली जीण माँ के लाडले है – २
{ मिला बिछौना पलकों का झूला तेरी बाहों में ,
हम तेरी आँखों के तारें,रहते तेरी नज़रों में } – २
थाम के ऊँगली माँ , तेरे हम संग चले हैं ,
हम गोरियावाली जीण माँ के लाडले है
{ जब भी कोई संकट आया ,जब भी मुसीबत आयी ,
हम भगतों के सर पे मईया तेरी चूनड़ लहराई } – २
हमे चिंता कैसी , तेरी चुनड़ी के तले हैं ,
हम गोरियावाली जीण माँ के लाडले है
{ स्वर्ग मुझे क्या करना मईया ,मोक्ष मुझे क्या करना,
सौरभ मधुकर जन्मों तक चाहूँ चरणों में रहना } – २
हम है लाल तेरे , तेरे ही रंग में ढले है ,
हम गोरियावाली जीण माँ के लाडले है
माँ भंवरावली के हम आँचल में पले हैं – २
हम गोरियावाली जीण माँ के लाडले है – २
📖 Related: जपले हरी नाम नादान काहे इतना करे गुमान Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs