मैं हारा हूँ बाबा मुझे तेरा सहारा है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 मैं हारा हूँ बाबा मुझे तेरा सहारा है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 मैं हारा हूँ बाबा मुझे तेरा सहारा है Video
मैं हारा हूँ बाबा मुझे तेरा सहारा है लिरिक्स
Main Haara Hun Baba Mujhe Tera Sahara Hai
मैं हारा हूँ बाबा मुझे तेरा सहारा है लिरिक्स (हिन्दी)
मैं हारा हूँ बाबा,
मुझे तेरा सहारा है,
मैं हक़ से कहता हूँ,
बस श्याम हमारा है,
मै हारा हूँ बाबा,
मुझे तेरा सहारा है।।
यूँ अर्ज़ी को मेरी,
तूने कहाँ छुपाया है,
क्या गलती है मेरी,
या तेरी माया है,
क्या भूल गए हो तुम,
ये लाल तुम्हारा है,
मै हारा हूँ बाबा,
मुझे तेरा सहारा है।।
हर निर्धन की झोली,
धन से भर देते हो,
हर घर के आँगन में,
खुशियां कर देते हो,
हारे के साथी हो,
ये वचन तुम्हारा है,
मै हारा हूँ बाबा,
मुझे तेरा सहारा है।।
यह जानता हूँ सच है,
मैं भी तो पापी हूँ,
चौखट पे सर रखके,
मैं मांगता माफ़ी हूँ,
बिन तेरी कृपा चेतन का,
अब कहाँ गुज़ारा है,
मै हारा हूँ बाबा,
मुझे तेरा सहारा है।।
मैं हारा हूँ बाबा,
मुझे तेरा सहारा है,
मैं हक़ से कहता हूँ,
बस श्याम हमारा है,
मै हारा हूँ बाबा,
मुझे तेरा सहारा है।।
मैं हारा हूँ बाबा मुझे तेरा सहारा है Video
मैं हारा हूँ बाबा मुझे तेरा सहारा है Video
📖 Related: साई साई मैं जपु सुबहो शाम | Lyrics, Video | Sai Bhajans