मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा है भजन लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा है भजन Video
मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा है भजन लिरिक्स
Main Shyam Ka Deewana Mera Yaar Sanwara Hai
मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा है भजन लिरिक्स (हिन्दी)
मुझको हो गया है ये यकीन,
नहीं है तुमसा यहाँ कोई,
मेरे लिए एक तू ही है प्यारे,
एक तेरा आसरा है,
मैं श्याम का दीवाना,
मेरा यार सांवरा है।।
ये दिल के सौदे होते है,
सदके दिल रखना पड़ता है,
मिलने की कोई शर्त नहीं,
तनहा ही आशिक़ मरता है,
दिल को दिल से जोड़ती है जो,
वो तार सांवरा है,
मैं श्याम का दिवाना,
मेरा यार सांवरा है।।
एक दुनिया का दर होता,
दूजा यार दा दर होता,
डर डर के क्यों जीता है,
सांवरा तेरे संग होता,
सारी दुनिया का मालिक है वो,
सरकार सांवरा है,
मैं श्याम का दिवाना,
मेरा यार सांवरा है।।
हैरान ना हो हिम्मत तो कर,
दर पे रखदे अपना सर,
मिट जायेगी थकन तेरी,
पहले थोड़ा भरोसा कर,
गीता में जो सार है प्यारे,
वो सार सांवरा है,
मैं श्याम का दिवाना,
मेरा यार सांवरा है।।
ये इश्क़ की बातें है राहुल,
ना तेरी समझ में आएँगी,
काट के रख दो सर अपना,
नाम खुमारी छाएगी,
पूजे तू जिस राम कृष्ण को,
वो राम सांवरा है,
मैं श्याम का दिवाना,
मेरा यार सांवरा है।।
मुझको हो गया है ये यकीन,
नहीं है तुमसा यहाँ कोई,
मेरे लिए एक तू ही है प्यारे,
एक तेरा आसरा है,
मैं श्याम का दीवाना,
मेरा यार सांवरा है।।
📖 Related: खाटू वाला खुद खाटू से तेरे लिए आएगा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Singer Rahul Sanwara
मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा है भजन Video
मैं श्याम का दीवाना मेरा यार सांवरा है भजन Video