ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गए Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 12, 2024
मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गए Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गए लिरिक्स

Maiya Rani Ke Bhawan Me Hum Deewane Ho Gaye

मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गए लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: सांवली सूरत पे मोहन।

मैया रानी के भवन में,
हम दीवाने हो गए,
हम दीवाने हो गए माँ,
हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन मे,
हम दीवाने हो गए।।

एक तो माँ के पैर सुंदर,
दूसरा पायल सजी,
तीसरा महावर लगा है,
हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन मे,
हम दीवाने हो गए।।

एक तो माँ का रूप सुंदर,
दूसरा साड़ी सजी,
तीसरा गोटा लगा है,
हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन मे,
हम दीवाने हो गए।।

एक तो माँ के हाथ सुंदर,
दूसरा चूड़ी सजी,
तीसरा मेहंदी लगी है,
हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन मे,
हम दीवाने हो गए।।

एक तो माँ का गला है सुंदर,
दूसरा माला सजी,
तीसरा माँ का मुस्कुराना
हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन मे,
हम दीवाने हो गए।।

एक तो माँ के कान सुंदर,
दूसरा झुमके सजे,
तीसरा नथनी सजी है,
हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन मे,
हम दीवाने हो गए।।

एक तो माँ का माथा सुंदर,
दूसरा बिंदिया लगी,
माँग में सिन्दूर लगा है,
हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन मे,
हम दीवाने हो गए।।

एक तो माँ का भोग सुंदर,
दूसरा पूरी सजी,
तीसरा नारियल सजा है,
हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन मे,
हम दीवाने हो गए।।

📖 Related: लायक बना दे मुझको मैं तेरे काम आऊँ भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

मैया रानी के भवन में,
हम दीवाने हो गए,
हम दीवाने हो गए माँ,
हम दीवाने हो गए,
मैया रानी के भवन मे,
हम दीवाने हो गए।।

मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गए Video

मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गए Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state