मंदिर बना है प्रभु राम का निराला Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मंदिर बना है प्रभु राम का निराला लिरिक्स
Mandir Bana Hai Prabhu Ram Ka Nirala
मंदिर बना है प्रभु राम का निराला लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज़: बहुत प्यार करते है।
मंदिर बना है प्रभु,
राम का निराला,
मंदिर निराला है ये,
मंदिर निराला है ये,
दुनिया से आला,
मन्दिर बना है प्रभु,
राम का निराला।।
सदियों से एक आस लगी थी,
मन में भी एक टीस जगी थी,
राम कृपा से होगा,
राम कृपा से होगा,
जग में उजाला,
मन्दिर बना है प्रभु,
राम का निराला।।
जन सहयोग से ये,
मन्दिर बना है,
भारत का विश्व में,
मान बढा है,
अयोध्या धाम होगा,
अयोध्या धाम होगा,
सुख देने वाला,
मन्दिर बना है प्रभु,
राम का निराला।।
रत्न सिंहासन पर,
रामजी बिराजेंगे,
सिया जी लखन हनुमत,
संग में सजेंगे,
आया है वो दिन सबको,
आया है वो दिन सबको,
खुशी देने वाला,
मन्दिर बना है प्रभु,
राम का निराला।।
राम की कृपा से यह,
काम हुआ है,
सूर्यवंश का फिर से,
नाम हुआ है,
श्याम ये तो रामजी का,
खेल है निराला,
मन्दिर बना है प्रभु,
राम का निराला।।
मंदिर बना है प्रभु,
राम का निराला,
मंदिर निराला है ये,
मंदिर निराला है ये,
दुनिया से आला,
मन्दिर बना है प्रभु,
राम का निराला।।
स्वर / रचना घनश्याम मिढ़ा।
मंदिर बना है प्रभु राम का निराला Video
मंदिर बना है प्रभु राम का निराला Video
📖 Related: तुम दो कदम बढो मै दस कदम बढुंगा Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs