माता तेरे चरणों में स्थान जो मिल जाये Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 माता तेरे चरणों में स्थान जो मिल जाये लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 माता तेरे चरणों में स्थान जो मिल जाये Video
माता तेरे चरणों में स्थान जो मिल जाये लिरिक्स
Mata Tere Charno Me Sthan Jo Mil Jaye
माता तेरे चरणों में स्थान जो मिल जाये लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: राधे तेरे चरणों की।
माता तेरे चरणों में,
स्थान जो मिल जाये,
यह जीवन धन्य बने,
वरदान जो मिल जाए।।
सुनते है कृपा तेरी,
दिन रात बरसती है,
श्रद्धालू ही पाते है,
दुनियां तो तरसती है,
एक बूंद मुझे दो माँ,
किस्मत ही बदल जाए,
माता तेरे चरणो मे,
स्थान जो मिल जाये।।
ये मन बड़ा चंचल है,
पूजन में नहीं लगता,
यह इतना भोला है,
संसार इसे ठगता,
समझायें इसे जितना,
उतना ही मचल जाये,
माता तेरे चरणो मे,
स्थान जो मिल जाये।।
माँ के चरणो में तू,
नित ध्यान लगाया कर,
पाना है मोक्ष अगर,
उसमें खो जाया कर,
मन में वह प्यार जगा,
माँ में ही समा जाये,
माता तेरे चरणो मे,
स्थान जो मिल जाये।।
देवत्व के फूलों से,
माता झोली भर दो,
सब दोष हटा दो माँ,
बस निर्मल मन कर दो,
जीवन भी सुगंधित हो,
दुर्गंध निकल जाये,
माता तेरे चरणो मे,
स्थान जो मिल जाये।।
माता तेरे चरणों में,
स्थान जो मिल जाये,
यह जीवन धन्य बने,
वरदान जो मिल जाए।।
माता तेरे चरणों में स्थान जो मिल जाये Video
माता तेरे चरणों में स्थान जो मिल जाये Video
प्रेषक कमल बैस।
9719038090
📖 Related: उड़ चल अपने देश पंछी रे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs