मौज लेते है श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मौज लेते है श्याम भजन लिरिक्स
Mauj Lete Hai Shyam Bhajan
मौज लेते है श्याम भजन लिरिक्स (हिन्दी)
मौज लेते है,
हम मौज लेते हैं,
नहीं मिले तो श्याम कृपा से,
खोज लेते है।।
जो है श्याम दीवाने,
वो तो सब हैं मस्ती में,
चार चांद लग गए प्रेम के,
उनकी हस्ती में,
श्याम नाम अमृत का सेवन,
रोज लेते है,
नहीं मिले तो श्याम कृपा से,
खोज लेते है।।
चस्का सा पड़ गया है अब तो,
खाटू जाने का,
खाटू जाकर मन करता,
वहीं रोज रहने का,
कार्तिक सावन फागुन,
ओर आसोज लेते है,
नहीं मिले तो श्याम कृपा से,
खोज लेते है।।
रवि कहे जो आते एकबर,
श्याम की नगरी में,
ना घूमें वो दुनिया की,
इस झूठी चकरी में फिर,
सांवरिये की किरपा,
भर भर गोज लेते है,
नहीं मिले तो श्याम कृपा से,
खोज लेते है।।
मौज लेते है,
हम मौज लेते हैं,
नहीं मिले तो श्याम कृपा से,
खोज लेते है।।
मौज लेते है श्याम भजन Video
मौज लेते है श्याम भजन Video
📖 Related: रेहमत तेरी ऐसी हुई Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs