मीरा के जैसे लगन लगे तो जानू Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मीरा के जैसे लगन लगे तो जानू लिरिक्स
Meera Ke Jaise Lagan Lage To Janu
मीरा के जैसे लगन लगे तो जानू लिरिक्स (हिन्दी)
मीरा के जैसे,
लगन लगे तो जानू,
पग घुंघरू बांधो तो जानू,
मीरा के जैसें,
लगन लगे तो जानू।।
कर कोशिश समाधी में जाके,
कर कोशिश समाधी में जाके,
श्याम के आगे नाचूं,
श्याम के आगे नाचूं,
ऐसी भक्ति जगे तो जानू,
ऐसी भक्ति जगे तो जानू,
उदय हो गए भानु,
मीरा के जैसें,
लगन लगे तो जानू।।
हठ योगी मैं नहीं कहलाऊँ,
हठ योगी मैं नहीं कहलाऊँ,
प्यार की वाणी जानू,
प्यार की वाणी जानू,
जहाँ तलक स्वर सुन्दर हो जाए,
जहाँ तलक स्वर सुन्दर हो जाए,
तार वहीँ तक तानु,
मीरा के जैसें,
लगन लगे तो जानू।।
जीवन सौंप दिया जब प्रभु को,
जीवन सौंप दिया जब प्रभु को,
क्या मैं गाउँ बजाऊँ,
क्या मैं गाउँ बजाऊँ,
उनका भजन वही कर लेंगे,
उनका भजन वही कर लेंगे,
मैं बस आज्ञा मानु,
मीरा के जैसें,
लगन लगे तो जानू।।
मीरा के जैसे,
लगन लगे तो जानू,
पग घुंघरू बांधो तो जानू,
मीरा के जैसें,
लगन लगे तो जानू।।
स्वर राजीव सिंह।
रचना श्री फणीभूषणजी चौधरी।
मीरा के जैसे लगन लगे तो जानू Video
मीरा के जैसे लगन लगे तो जानू Video
📖 Related: हर युग में तेरा ही वास रहे,यह बंदा तेरे चरणों का दास रहे भजन लिरिक्स