मेरा बाबा मेरे साथ है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मेरा बाबा मेरे साथ है भजन लिरिक्स
Mere Baba Mere Sath Hai
मेरा बाबा मेरे साथ है भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: ये तो सच है की।
मेरे दिल के ये जज्बात है,
चाहे जैसे भी हालात है,
मुस्कुरा के मैं हरदम कहूं,
मेरा बाबा मेरे साथ है,
मेरे दिल के ये जज्बात है।।
मेरी किस्मत मुझे चाहे खोटी मिली,
मेरी कुटिया मुझे चाहे छोटी मिली,
फिर भी है शुक्रिया तेरा ओ सांवरे,
तेरी किरपा से ही रोजी रोटी मिली,
मेरा अपना तो कुछ भी नहीं,
सब तुम्हारी ही खैरात है,
मुस्कुरा के मैं हरदम कहूं,
मेरा बाबा मेरे साथ हैं,
मेरे दिल के ये जज्बात है।।
मेरी हर साँस पर तेरा अहसान है,
तुझसे ही रौनके लब पे मुस्कान है,
इससे ज्यादा भला मांगू शोहरत मैं क्या,
तेरे ही नाम से मेरी पहचान है,
सब तुम्हारा ही जादू है ये,
सब तुम्हारी करामात है,
मुस्कुरा के मैं हरदम कहूं,
मेरा बाबा मेरे साथ हैं,
मेरे दिल के ये जज्बात है।।
क्यों करूँ मैं गिला क्यों रखूं मैं रूखी,
मुझसे ज्यादा भी है दुनिया में और दुखी,
कैसे मैं मान लूँ मुझ पर किरपा नहीं,
लाखो में भी तेरी मुझपे नज़रें रुकी,
सोनू कहलाये प्रेमी तेरा,
सबसे सुन्दर ये सौगात है,
मुस्कुरा के मैं हरदम कहूं,
मेरा बाबा मेरे साथ हैं,
मेरे दिल के ये जज्बात है।।
मेरे दिल के ये जज्बात है,
चाहे जैसे भी हालात है,
मुस्कुरा के मैं हरदम कहूं,
मेरा बाबा मेरे साथ है,
मेरे दिल के ये जज्बात है।।
📖 Related: मेरे मन की उडी पतंग Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs
मेरा बाबा मेरे साथ है भजन Video
मेरा बाबा मेरे साथ है भजन Video