ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

मेरी बहना केशों पर लिख कल्याणी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 15, 2024
मेरी बहना केशों पर लिख कल्याणी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

मेरी बहना केशों पर लिख कल्याणी भजन लिरिक्स

Meri Behna Kesho Pe Likh Kalyani In Hindi

मेरी बहना केशों पर लिख कल्याणी भजन लिरिक्स (हिन्दी)

मेरी बहना केशों पर लिख कल्याणी,

दोहा सत्य कलम ले हाथ में,
भर के धर्म दवात,
जो जो मैं तोसे कहूं,
बहना लिख दे वही बात।

मेरी बहना केशों पर लिख कल्याणी,
मस्तक पर लिख महारानी,
लिख दे लिखाऊं जो जो नाम मैं।।

भृकुटि पर भय भंजन लिख दे,
पलकों पर प्रतिपाली,
नैनो से नैना देवी लिखियो,
कोर पर कमला काली,
नाक पर नारायणी लिख दे तू,
नाक पर नारायणी लिख दे तू,
लिख कानों पर कंकाली,
बहना गालों पर गोरी ज्ञानी,
रसना पर लिख रुद्राणी,
लिख दे लिखाऊं जो जो नाम मैं।।

कंठ पर कुष्मांडा लिखकर,
लिख कांधे पर कात्यायनी,
भुजंग पर लिख भव्य भगवती,
भवमोचनी भवानी,
पहुंची पर पुरुषत्री लिख दे,
पहुंची पर पुरुषत्री लिख दे,
अंगुलियों पर अंबे रानी,
बहना नाभि पर नित्य कुमारी,
कंठ पर लिख कन्या प्यारी,
लिख दे लिखाऊं जो जो नाम मैं।।

जांघों पर जगदंबे ज्वाला,
पिंडलिन पर्वत वारी,
एड़ी पर इन्द्रीमां लिख,
पंजे पर पालन हारी,
तलवे पर लिख तीन लोक की,
तलवे पर लिख तीन लोक की,
जाने जग महतारी,
बहना रामे चेतन होकर के,
मन‌ इत चित इतकूं धर के,
लिख दे लिखाऊं जो जो नाम मैं।।

मेरी बहना केशो पर लिख कल्याणी,
मस्तक पर लिख महारानी,
लिख दे लिखाऊं जो जो नाम मैं।।

Singer Raju Bawra Ji

📖 Related: ओ खाटु वाले श्याम तुम्हारा क्या कहना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

मेरी बहना केशों पर लिख कल्याणी भजन Video

मेरी बहना केशों पर लिख कल्याणी भजन Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state