मेरी जिंदगी है तू श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मेरी जिंदगी है तू श्याम भजन लिरिक्स
Meri Zindagi Hai Tu Bhajan
मेरी जिंदगी है तू श्याम भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तेरे नाम से सांवरिया,
जीवन बदल गया है,
कैसे कहूं मैं बाबा,
क्या क्या नहीं मिला है,
तेरे बिन बाबा कोई ना हमारा,
मेरी बंदगी है तू,
मेरी जिंदगी है तू श्याम,
मेरी जिंदगी है तू।।
खाटू वाले मुझको,
जल्दी क्यों न मिला तू,
तुझसे मिलके सांवरिया,
जिंदगी से मिल गया हूँ,
मैं इक पौधा छोटा सा हूँ,
मेरी सुगंध है तू,
मेरी जिंदगी हैं तू श्याम,
मेरी जिंदगी हैं तू।।
दुनिया वाले बाबा,
मतलब के यार सारे,
वो मौज में है रहता,
जो है तेरे सहारे,
सबकुछ झूठा इस दुनिया में,
इक साँचा है तू,
मेरी जिंदगी हैं तू श्याम,
मेरी जिंदगी हैं तू।।
मेरी शोहरतें तुम्ही हो,
मेरा बल भी तुम्ही हो,
मेरा आज तुमसे बाबा,
मेरा कल भी तो तुम्ही हो,
जबतक जीवन तेरा रहूं मैं,
मेरी आत्मा है तू,
मेरी जिंदगी हैं तू श्याम,
मेरी जिंदगी हैं तू।।
तेरे नाम से सांवरिया,
जीवन बदल गया है,
कैसे कहूं मैं बाबा,
क्या क्या नहीं मिला है,
तेरे बिन बाबा कोई ना हमारा,
मेरी बंदगी है तू,
मेरी जिंदगी है तू श्याम,
मेरी जिंदगी है तू।।
मेरी जिंदगी है तू श्याम भजन Video
मेरी जिंदगी है तू श्याम भजन Video
📖 Related: बोल जय कारा | Lyrics, Video | Raam Bhajans