मोहे तो प्यारी लागे बरसाने की गलियां जग सो न्यारी हैं यह बरसाने की गलियां
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
मोहे तो प्यारी लागे बरसाने की गलियां जग सो न्यारी हैं यह बरसाने की गलियां
मोहे तो प्यारी लागे बरसाने की गलियां
जग सो न्यारी हैं यह बरसाने की गलियां
रसिको की प्राण हैं यह, जीवन आधार हैं यह
राधे जु की किरपा का,
श्यामा जु की किरपा का द्वार हैं यह गलियां
मोहे तो प्यारी लागे…
बरसाने जो भी आवे, चरणों में प्रीत पावे
राधे जु की पायल की,
श्यामा जु की पायल जी झंकार हैं यह गलियां
मोहे तो प्यारी लागे…
दधिकांदो की और केसर की कीच मचे
प्रेस रास धारा की,
प्रेम रास धारा की बौछार हैं यह गलियां
मोहे तो प्यारी लागे…
राधे को नाम गावे, बंसी की तान गावे,
मीठी मीठी वीणा की,
मीठी मीठी वीणा की तान हैं यह गलियां
📖 Related: होली होली सँवारे की आई होली | Lyrics, Video | Krishna Bhajans