मृत्यु टले ना महाकाल के बिना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मृत्यु टले ना महाकाल के बिना भजन लिरिक्स
Mrityu Tale Na Mahakal Ke Bina
मृत्यु टले ना महाकाल के बिना भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: पार ना लगोगे श्री राम।
विघ्न टले ना गणपति के बिना,
मृत्यु टले ना महाकाल के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल डरे ना महाकाल के बिना।।
वेद पुराणों में गाया है,
ऋषि मुनियो ने बताया है,
गौरा पुजे ना गणपति के बिना,
महाकाल पुजे ना नंदी के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल डरे ना महाकाल के बिना।।
रामायण में तुलसी ने गाया है,
गा गा के सबको बताया है,
राम जी भजे ना कोई भोले के बिना,
भोले भजे ना कोई राम के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल डरे ना महाकाल के बिना।।
दुनिया के ग्यानी और ध्यानी सुनो,
संतो महंतो की वाणी सुनो,
भाग्य लिखे ना कोई ब्रह्मा के बिना,
बदले ना भाग्य महाकाल के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल डरे ना महाकाल के बिना।।
एक बात मैंने समझ ली है,
सारी दुनिया को बता दी है,
शक्ति मिले ना मा गौरा के बिना,
मुक्ति मिले ना महाकाल के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल डरे ना महाकाल के बिना।।
विघ्न टले ना गणपति के बिना,
मृत्यु टले ना महाकाल के बिना,
दानव मरे ना मैया गौरा के बिना,
काल डरे ना महाकाल के बिना।।
मृत्यु टले ना महाकाल के बिना भजन Video
मृत्यु टले ना महाकाल के बिना भजन Video
📖 Related: धन्य तुम्हारा गुरुदेव जी मुझ पर जो उपकार किया भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs