नाम उसका है बांके बिहारी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
नाम उसका है बांके बिहारी भजन लिरिक्स
Naam Uska Hai Banke Bihari
नाम उसका है बांके बिहारी भजन लिरिक्स (हिन्दी)
हम गरीबों से रखता है यारी,
नाम उसका है बांके बिहारी,
नाम उसका है बाँके बिहारी।।
प्यारी लगती गरीबों की नैया,
बैठ जाता है बनके खिवैया,
भूल जाता है देखो सरकारी,
नाम उसका है बाँके बिहारी।।
लोग कहते है त्रिलोकी नाथ है,
उसके हाथ में गरीबों का हाथ है,
शायद जानता नहीं वो दुनियादारी,
नाम उसका है बाँके बिहारी।।
उसका झोपडी में है आना जाना,
स्वाद लगता विदुर जी का खाना,
खुद को कहता है प्रेम का पुजारी,
नाम उसका है बाँके बिहारी।।
माल नरसी का पहले लुटवाया,
घर बनवारी मीरा का छुड़ाया,
प्यारा लगता सुदामा भिखारी,
नाम उसका है बाँके बिहारी।।
हम गरीबों से रखता है यारी,
नाम उसका है बांके बिहारी,
नाम उसका है बाँके बिहारी।।
नाम उसका है बांके बिहारी भजन Video
नाम उसका है बांके बिहारी भजन Video
📖 Related: हुण आजा श्याम वे, सोह है तेनु प्यार दी तू की जाने किवे गुज़ारा घड़ियाँ इंतज़ार दी भजन लिरिक्स