पर्व पर्युषण द्वार पे आये अंतर मन से वधाओं रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 पर्व पर्युषण द्वार पे आये अंतर मन से वधाओं रे लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 पर्व पर्युषण द्वार पे आये अंतर मन से वधाओं रे Video
Immerse yourself in the soulful melody of PRAV PARUSHAN MANO RE, a heartfelt Rajasthani Song that will touch your heart with its emotional lyrics. Sung by the talented duo DILIP SINGH SISIDIYA DILBAR and MAHESH CHANDRWAT, this song is a beautiful creation of DILIP SINGH SISODIYA DILBAR‘s lyrics and KUSHAL PANDIT‘s music. The video is directed by SANDEEP SINGH SISODIYA, and the recording is done at BHGYA LAKSHMI SOUND with the support of ASHOK JI RANGI and ASHOK JOGAWAT.
Let the soulful melody and heartfelt lyrics of this song resonate with you.
पर्व पर्युषण द्वार पे आये अंतर मन से वधाओं रे लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: थाली भरके लाई खिचड़ो।
पर्व पर्युषण द्वार पे आये,
अंतर मन से वधाओं रे,
श्रद्धा भक्ति प्रेम सहित,
ये पर्व पर्युषण मनाओ रे,
पर्व की महिमा गाओ रे।।
आठ दिनों का पर्व सुहाना,
पर्युषण कहलाता है,
जिओ ओर जीने दो का,
सिद्धांत हमे सिखलाता है,
प्रभु वीर की राह पे चलकर,
जीवन धन्य बनाओ रे,
श्रद्धा भक्ति प्रेम सहित,
ये पर्व पर्युषण मनाओ रे,
पर्व की महिमा गाओ रे।।
पूजा भक्ति त्याग तप का,
यह त्यौहार निराला है,
कहती है ये जिन वाणी ये,
कर्म खपाने वाला है,
दिल मे बसाकर महापर्व को,
मोक्ष पद को पाओ रे,
श्रद्धा भक्ति प्रेम सहित,
ये पर्व पर्युषण मनाओ रे,
पर्व की महिमा गाओ रे।।
संवत्सरी प्रतिक्रमण करके,
खमत ख़ामणा करते है,
क्षमावान बनकर के जग में,
मैत्री भाव से रहते है,
दिलबर हम सन्तान वीर की,
मिलकर पर्व मनाओ रे,
श्रद्धा भक्ति प्रेम सहित,
ये पर्व पर्युषण मनाओ रे,
पर्व की महिमा गाओ रे।।
📖 Related: रंगीला सांवरियां थारा रंग में भगता रंग रंग जा सी जी | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans
पर्व पर्युषण द्वार पे आये,
अंतर मन से वधाओं रे,
श्रद्धा भक्ति प्रेम सहित,
ये पर्व पर्युषण मनाओ रे,
पर्व की महिमा गाओ रे।।
पर्व पर्युषण द्वार पे आये अंतर मन से वधाओं रे Video
पर्व पर्युषण द्वार पे आये अंतर मन से वधाओं रे Video
Song Credits:
- Song: PRAV PARUSHAN MANO RE
- Singer: DILIP SINGH SISIDIYA DILBAR, MAHESH CHANDRWAT
- Writer: DILIP SINGH SISODIYA DILBAR
- Music: KUSHAL PANDIT
- Video: SANDEEP SINGH SISODIYA
- Recording: BHGYA LAKSHMI SOUND (ASHOK JI RANGI, ASHOK JOGAWAT)