प्रेमी बनकर आओ मुलाकात करेगा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
प्रेमी बनकर आओ मुलाकात करेगा भजन लिरिक्स
Premi Bankar Aao Mulakat Karega
प्रेमी बनकर आओ मुलाकात करेगा भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: मेरे मन की गंगा।
प्रेमी बनकर आओ,
मुलाकात करेगा,
नैन से नैन मिलाओ,
बाबा बात करेगा।।
प्रेम का रसिया है मेरा बाबा,
प्रेमी को पास बिठाता है,
प्रेम की बातें जो करता है,
उस पर ये लुट जाता है,
प्रेमी को ये हर कीर्तन में,
याद करेगा,
नैन से नैन मिलाओ,
बाबा बात करेगा।।
श्याम का प्रेमी बनकर देखो,
ये वश मे हो जाता है,
प्रेमी से नजरे ज्यूं ही मिलती,
श्याम भी खुश हो जाता है,
उसके सिर पे श्याम दया का,
हाथ रखेगा,
नैन से नैन मिलाओ,
बाबा बात करेगा।।
प्रेम की भाषा श्याम से बढ़कर,
कौन जहां में जानेगा,
लाखों की हो भीड़ मगर ये,
प्रेमी को पहचानेगा,
प्रेम की बातें बस प्रेमी के,
साथ करेगा,
नैन से नैन मिलाओ,
बाबा बात करेगा।।
श्याम प्रभु पे हर प्रेमी को,
होता बड़ा ही नाज है,
कौन दिवाना है यहां किसका,
ये पहेली राज है,
हर प्रेमी पर फूलों की,
बरसात करेगा,
नैन से नैन मिलाओ,
बाबा बात करेगा।।
प्रेमी बनकर आओ,
मुलाकात करेगा,
नैन से नैन मिलाओ,
बाबा बात करेगा।।
प्रेमी बनकर आओ मुलाकात करेगा भजन Video
प्रेमी बनकर आओ मुलाकात करेगा भजन Video
📖 Related: कब मिलहे घनश्याम | Lyrics, Video | Krishna Bhajans