प्यारे कान्हा भूल ना जाना मेरे घर भी आना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 प्यारे कान्हा भूल ना जाना मेरे घर भी आना लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 प्यारे कान्हा भूल ना जाना मेरे घर भी आना Video
प्यारे कान्हा भूल ना जाना मेरे घर भी आना लिरिक्स
Pyare Kanha Bhul Na Jana
प्यारे कान्हा भूल ना जाना मेरे घर भी आना लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: इचक दाना बीचक दाना।
प्यारे कान्हा भूल ना जाना,
मेरे घर भी आना प्यारे कान्हा,
छोटे छोटे हाथों से तुम,
बांसुरी बजाना मेरे कान्हा,
प्यारे कान्हा भुल ना जाना,
मेरे घर भी आना प्यारे कान्हा।।
अपने गोपाल जी को गोद में बिठाउंगी,
छोटा सा सांवरिया संग ले आउंगी,
हाथी घोडा पालकी,
ला दूंगी खिलौना मेरे कान्हा,
प्यारे कान्हा भुल ना जाना,
मेरे घर भी आना प्यारे कान्हा।।
चन्दन के पाट पे बैठो गिरधारी,
सोने की थाल में परोसूं हलवा पूरी,
माखन मिश्री थाल सजाऊँ,
आकर भोग लगाना मेरे कान्हा,
प्यारे कान्हा भुल ना जाना,
मेरे घर भी आना प्यारे कान्हा।।
मन को मेरे मंदिर बनाउंगी,
स्वागत में तेरे पलके बिछाऊँगी,
छोटी सी कुटिया में आकर,
मेरा मान बढ़ाना मेरे कान्हा,
प्यारे कान्हा भुल ना जाना,
मेरे घर भी आना प्यारे कान्हा।।
प्यारे कान्हा भूल ना जाना,
मेरे घर भी आना प्यारे कान्हा,
छोटे छोटे हाथों से तुम,
बांसुरी बजाना मेरे कान्हा,
प्यारे कान्हा भुल ना जाना,
मेरे घर भी आना प्यारे कान्हा।।
प्यारे कान्हा भूल ना जाना मेरे घर भी आना Video
प्यारे कान्हा भूल ना जाना मेरे घर भी आना Video
📖 Related: दादा तेरा क्या फ़र्ज़ नहीं भक्तो के घर आने का Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs