अंत में निकला ये परिणाम, ये परिणाम, राम से बड़ा राम का नाम
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
अंत में निकला ये परिणाम, ये परिणाम, राम से बड़ा राम का नाम
अंत में निकला ये परिणाम, ये परिणाम,
राम से बड़ा राम का नाम ..
सिमरिये नाम रूप बिनु देखे,
कौड़ी लगे ना दाम .
नाम के बांधे खिंचे आयेंगे,
आखिर एक दिन राम .
राम से बड़ा राम का नाम ..
जिस सागर को बिना सेतु के ,
लांघ सके ना राम .
कूद गये हनुमान उसी को,
लेकर राम का नाम .
राम से बड़ा राम का नाम ..
वो दिलवाले डूब जायेंगे और वो दिलवाले क्या पायेंगे ,
जिनमें नहीं है नाम ..
वो पत्थर भी तैरेंगे जिन पर
लिखा हुआ श्री राम.
राम से बड़ा राम का नाम ..
📖 Related: एक बार कान्हा भी बनकर के देखो तो प्यारे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs