Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

राम राज्य आया रे देखो Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jul 29, 2024
राम राज्य आया रे देखो Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

Experience the divine joy of Lord Rama’s reign with the soulful bhajan, ‘Ram Rajya Aaya Re Dekho’ composed and sung by the talented duo, Lav Kush Bandhu.

This beautiful devotional song is a heartfelt tribute to the ideals of Lord Rama’s kingdom, where truth, justice, and harmony reign supreme. The soothing melody and heartfelt vocals of Lav Kush Bandhu will transport you to a world of spiritual bliss, filling your heart with devotion and peace.

So, sit back, close your eyes, and let the divine energy of this beautiful bhajan guide you on your journey to inner peace and spiritual growth.

राम राज्य आया रे देखो लिरिक्स (हिन्दी)

राम राज्य आया रे देखो,

दोहा तीन लोक नवखंड अवध को,
करते झुक झुक वंदन,
आ गए लौट के अवधपुरी में,
हम सबके रघुनंदन।

मैं दास हूं श्री राम का,
भगवा मेरा चोला,
श्री राम नाम की मस्ती में,
मेरा तन मन डोला,
अवधपुरी के राज सिंहासन पर,
श्री राम बिराजे,
राजतिलक की शुभ बेला पर,
ढोल नगाड़े बाजे,
रामराज्य की तैयारी में,
देश हमारा है,
राम नाम का गूंज रहा,
घर-घर में नारा है,
राम राज्य आया रे देखो,
रामराज्य आया,
भारत के कोने-कोने में,
भगवा लहराया।।

हर घर बन गया मंदिर,
हर मां बन गई है कौशल्या,
जंगल बने हैं पंचवटी,
हर पत्थर बने अहिल्या,
हनुमान से भक्त बने और,
भरत लखन से भैया,
सारी नदिया सरयू बनके,
नाचे ता ता थैया,
गली गली हुई अवधपुरी,
जहां घर-घर बटे बधइयां,
त्रेता युग के राम राज्य सा,
यहां नजारा है,
राम नाम का गूंज रहा,
घर-घर में नारा है,
रामराज्य आया रे देखों,
राम राज्य आया,
भारत के कोने-कोने में,
भगवा लहराया।।

📖 Related: मेरे घर के देवता मेरे भगवान है पितृ भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

नाच रहे है आसमान में,
सूरज चांद सितारे,
झूम रहे धरती के कण कण,
और नदियों के किनारे,
भगवा रंग में रंग गए देखो,
धरती अंबर सारे,
सत्य सनातन धर्म के अब तो,
गूंज उठे जयकारें,
यह धर्म है बड़ा महान,
यह धर्म मेरा सम्मान,
यह धर्म है मेरी शान,
यह धर्म मेरा अभिमान,
सत्य सनातन धर्म से ही है,
भारत की पहचान,
विश्व गुरु है भारत ये,
कहता जग सारा है,
राम नाम का गूंज रहा,
घर-घर में नारा है,
रामराज्य आया रे देखों,
राम राज्य आया,
भारत के कोने-कोने में,
भगवा लहराया।।

नीलाम्बुजश्यामलकोमलाङ्गं,
सीतासमारोपितवामभागम।
पाणौ महासायकचारूचापं,
नमामि रामं रघुवंशनाथम।।

संतो के प्यारे राम लला,
आँखों के तारेराम लला,
जग के रखवाले रामलला,
हम सबके सहारे रामलला,
है पास हमारे राम लला,
बड़े खास हमारे राम लला,
श्री राम लला के एक नाम से,
हो जाता हम सबका भला,
लव और कुश को राम नाम,
प्राणों से प्यारा है,
राम नाम का गूंज रहा,
घर-घर में नारा है,
रामराज्य आया रे देखों,
राम राज्य आया,
भारत के कोने-कोने में,
भगवा लहराया।।

मैं दास हूं श्री राम का,
भगवा मेरा चोला,
श्री राम नाम की मस्ती में,
मेरा तन मन डोला,
अवधपुरी के राज सिंहासन पर,
श्री राम बिराजे,
राजतिलक की शुभ बेला पर,
ढोल नगाड़े बाजे,
रामराज्य की तैयारी में,
देश हमारा है,
राम नाम का गूंज रहा,
घर-घर में नारा है,
राम राज्य आया रे देखो,
रामराज्य आया,
भारत के कोने-कोने में,
भगवा लहराया।।

राम राज्य आया रे देखो Video

https://www.youtube.com/watch?v=396v-a6GdOk

रचना एवं स्वर लव कुश बंधू।

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state