श्री बालाजी हनुमान की भक्ति का क्या कहना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 श्री बालाजी हनुमान की भक्ति का क्या कहना लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 श्री बालाजी हनुमान की भक्ति का क्या कहना Video
श्री बालाजी हनुमान की भक्ति का क्या कहना लिरिक्स
Shri Balaji Hanunam Ki Bhakti Ka Kya Kehna
श्री बालाजी हनुमान की भक्ति का क्या कहना लिरिक्स (हिन्दी)
श्री बालाजी हनुमान,
की भक्ति का क्या कहना,
श्री राम जी की सेवा को,
बनाया है गहना,
बनाया है गहना,
पहना ये गहना,
श्री बाला जी हनुमान,
की भक्ति का क्या कहना।।
राम नाम का है वो मतवाला,
हर पल जपे राम जी के माला,
बसें इनके हृदय में श्री राम,
इनका का क्या कहना,
श्री बाला जी हनुमान,
की भक्ति का क्या कहना।।
राम जी का बनके दूत निराला,
लंका में जा के जिसने डेरा डाला,
रावण हो गया परेशान,
इनका क्या कहना,
श्री बाला जी हनुमान,
की भक्ति का क्या कहना।।
लक्ष्मण को जब मूर्छा आई,
तब हनुमत ही बने सहाई,
संजीवनी से बचे प्राण,
इनका क्या कहना,
श्री बाला जी हनुमान,
की भक्ति का क्या कहना।।
सेवा सुमिरन उनको है भाता,
इसके सिवा कुछ नहीं सुहाता,
श्याम जपे वो राम का नाम,
इनका का क्या कहना,
श्री बाला जी हनुमान,
की भक्ति का क्या कहना।।
श्री बालाजी हनुमान,
की भक्ति का क्या कहना,
श्री राम जी की सेवा को,
बनाया है गहना,
बनाया है गहना,
पहना ये गहना,
श्री बाला जी हनुमान,
की भक्ति का क्या कहना।।
श्री बालाजी हनुमान की भक्ति का क्या कहना Video
श्री बालाजी हनुमान की भक्ति का क्या कहना Video
स्वर/लेखन घनश्याम मिढ़ा।
📖 Related: बजरंगबली हैं भईया अपनी सरकार | Lyrics, Video | Hanuman Bhajans