Shri Shakambhari Chalisa, Shri Shakambhari Chalisa
Shri Shakambhari Chalisa, Shri Shakambhari Chalisa
 श्रीशाकंभरी चालिसा १ आरती सहित 
॥ दोहा ॥

बन्दउ माँ शाकम्भरी चरणगुरू का धरकर ध्यान,
शाकम्भरी माँ चालीसा का करे प्रख्यान ॥

आनंदमयी जगदम्बिका अनन्तरूप भण्डार,
माँ शाकम्भरी की कृपा बनी रहे हर बार ॥

॥ चालीसा ॥

शाकम्भरी माँ अति सुखकारी, पूर्ण ब्रह्म सदा दुःखहारी ॥

कारण करण जगत की दाता, आंनद चेतन विश्वविधाता ॥

अमर जोत है मात तुम्हारी, तुम ही सदा भगतन हितकारी ॥

महिमा अमित अथाह अपर्णा, ब्रह्म हरी हर मात अपर्णा ॥

ज्ञान राशि हो दीन दयाली, शरणागत घर भरती खुशहाली ॥

नारायणी तुम ब्रह्म प्रकाशी, जल-थल-नभ हो अविनाशी ॥

कमल कान्तिमय शान्ति अनपा, जोतमन मर्यादा जोत स्वरूपा ॥

जब जब भक्तों ने है ध्याई, जोत अपनी प्रकट हो आई ॥

प्यारी बहन के संग विराजे, मात शताक्षि संग ही साजे ॥

भीम भयंकर रूप कराली, तीसरी बहन की जोत निराली ॥

चौथी बहन भ्रामरी तेरी, अद्भुत चंचल चित्त चितेरी ॥

सम्मुख भैरव वीर खड़ा है, दानव दल से खूब लड़ा है ॥

शिव शंकर प्रभु भोले भण्डारी, सदा रहे सन्तन हितकारी ॥

हनुमत माता लौकड़ा तेरा, सदा शाकम्भरी माँ का चेरा ॥

हाथ ध्वजा हनुमान विराजे, युद्ध भूमि में माँ संग साजे ॥

कालरात्रि धारे कराली, बहिन मात की अति विकराली ॥

दश विद्या नव दुर्गा आदि, ध्याते तुम्हें परमार्थ वादि ॥

अष्ट सिद्धि गणपति जी दाता, बाल रूप शरणागत माता ॥

माँ भंडारे के रखवारी, प्रथम पूजने की अधिकारी ॥

जग की एक भ्रमण की कारण, शिव शक्ति हो दुष्ट विदारण ॥

भूरा देव लौकडा दूजा, जिसकी होती पहली पूजा ॥

बली बजरंगी तेरा चेरा, चले संग यश गाता तेरा ॥

पांच कोस की खोल तुम्हारी, तेरी लीला अति विस्तारी ॥

रक्त दन्तिका तुम्हीं बनी हो, रक्त पान कर असुर हनी हो ॥

रक्तबीज का नाश किया था, छिन्न मस्तिका रूप लिया था ॥

सिद्ध योगिनी सहस्या राजे, सात कुण्ड में आप विराजे ॥

रूप मराल का तुमने धारा, भोजन दे दे जन जन तारा ॥

शोक पात से मुनि जन तारे, शोक पात जन दुःख निवारे ॥

भद्र काली कमलेश्वर आई, कान्त शिवा भगतन सुखदाई ॥

भोग भण्डार हलवा पूरी, ध्वजा नारियल तिलक सिंदूरी ॥

लाल चुनरी लगती प्यारी, ये ही भेंट ले दुःख निवारी ॥

अंधे को तुम नयन दिखाती, कोढ़ी काया सफल बनाती ॥

बाँझन के घर बाल खिलाती, निर्धन को धन खूब दिलाती ॥

सुख दे दे भगत को तारे, साधु सज्जन काज संवारे ॥

भूमण्डल से जोत प्रकाशी, शाकम्भरी माँ दुःख की नाशी ॥

मधुर मधुर मुस्कान तुम्हारी, जन्म जन्म पहचान हमारी ॥

चरण कमल तेरे बलिहारी, जै जै जै जग जननी तुम्हारी ॥

कांता चालीसा अति सुखकारी, संकट दुःख दुविधा टारी ॥

जो कोई जन चालीसा गावे, मात कृपा अति सुख पावे ॥

कान्ता प्रसाद जगाधरी वासी, भाव शाकम्भरी तत्व प्रकाशी ॥

बार बार कहें कर जोरी, विनिती सुन शाकम्भरी मोरी ॥

मैं सेवक हूँ दास तुम्हारा, जननी करना भव निस्तारा ॥

यह सौ बार पाठ करे कोई, मातु कृपा अधिकारी सोई ॥

संकट कष्ट को मात निवारे, शोक मोह शत्रुन संहारे ॥

निर्धन धन सुख संपत्ति पावे, श्रद्धा भक्ति से चालीसा गावे ॥

नौ रात्रों तक दीप जगावे, सपरिवार मगन हो गावे ॥

प्रेम से पाठ करे मन लाई, कान्त शाकम्भरी अति सुखदाई ॥

॥ दोहा ॥

दुर्गासुर संहारणी करणि जग के काज,
शाकम्भरी जननि शिवे रखना मेरी लाज ॥

युग युग तक व्रत तेरा करे भक्त उद्धार,
वो ही तेरा लाड़ला आवे तेरे द्वार ॥

जय शाकंभरी माँ की जय ।

Shri Shakambhari Ji Ki Arti
श्री शाकंभरी जी की अरती

शाकम्भर अम्बाजी की आरती कीजो ॥

ऐसा अदभुत रूप हृदय धर लीजो,
     शताक्षी दयालु की आरती कीजो ॥

तुम परिपूर्ण आदि भवानी माँ,
     सब घट तुम आप बखानी माँ ॥

तुम्ही हो शाकम्भर, तुम ही हो शताक्षी माँ ॥

शिवमूर्ति माया, तुम ही हो प्रकाशी माँ ॥

नित जो नर नारी अम्बे आरती गावे, माँ ॥

इच्छा पूरण कीजो, शाकम्भर दर्शन पावे, माँ ॥

जो नर आरती पढे पढावे माँ ॥

जो नर आरती सुने सुनावे माँ ॥

बसे बैकुण्ठ शाकम्भर दर्शन पावे ॥

जय शाकंभरी मात की जय ।
https://youtu.be/E0mPY00lRk0

Browse Temples in India