श्याम नजरिया मेरे दिल को घायल कर गई रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 श्याम नजरिया मेरे दिल को घायल कर गई रे लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 श्याम नजरिया मेरे दिल को घायल कर गई रे Video
श्याम नजरिया मेरे दिल को घायल कर गई रे लिरिक्स
Shyam Nazariya Mere Dil Ko Ghayal Kar Gayi Re
श्याम नजरिया मेरे दिल को घायल कर गई रे लिरिक्स (हिन्दी)
श्याम नजरिया मेरे दिल को,
घायल कर गई रे,
बन गई जोगन मुझको ऐसी,
पागल कर गई रे।।
जबसे मैंने श्याम सलोने,
तेरा किया नज़ारा,
खो गई तेरे इन नैनो में,
भूल गई जग सारा,
तेरी सुरतिया दिल में ऐसी,
हलचल कर गई रे,
श्याम नजरिया मेरे दील को,
घायल कर गई रे।।
जादुगरिया कर ना मुझसे,
मैं हूँ तेरी दीवानी,
तू ही मेरा प्रेम ग्रन्थ है,
तू ही मेरी कहानी,
नैन कटारी मुझको खुद की,
कातिल कर गई रे,
श्याम नजरिया मेरे दील को,
घायल कर गई रे।।
पीर विरह की तू क्या जाने,
तू तो है निर्मोही,
प्रीत करे जो निश्छल मन से,
पीर को जाने वो ही,
आँखे मेरी सावन दिल को,
बादल कर गई रे,
श्याम नजरिया मेरे दील को,
घायल कर गई रे।।
श्याम नजरिया मेरे दिल को,
घायल कर गई रे,
बन गई जोगन मुझको ऐसी,
पागल कर गई रे।।
Singer Bhawna Swaranjali
श्याम नजरिया मेरे दिल को घायल कर गई रे Video
श्याम नजरिया मेरे दिल को घायल कर गई रे Video
📖 Related: मेरा क्या है कसूर तू बता सांवरे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs