Sun Ab To Jaga De Mera Bhag Sanware| Krishna Bhajan Video | Pappu Sharma | Khatu Shyam Darshan
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Sun Ab To Jaga De Mera Bhag Sanware| Krishna Bhajan Video | Pappu Sharma | Khatu Shyam Darshan
सुन अब तो जगा दे मेरा भाग सांवरे
बाबा सोया है कहाँ तूं अब जाग सांवरे
तेरे संग जीना तेरे संग मरना
मेरी तुझ से ही लग रही लाग सांवरे
मेरी अँखियों में तेरी तस्वीर है, तस्वीर है
मेरा दिल तो तेरी जागीर है, जागीर है
तेरे संग जीना तेरे संग मरना
तेरे चरणों में रख दी है पाग सांवरे
सुन अब तो जगा…
मेरी कोई नहीं करता सुनायी रे, हां सुनायी रे
तेरे सिवा कोई दे दिखाई रे, ना दिखाई रे
तेरे संग जीना तेरे संग मरना
मेरे लग नहीं पावे कहीं दाग सांवरे
सुन अब तो जगा…
एक तूं ही तो सहारा है गरीब का, है गरीब का
‘पप्पू शर्मा’ भी तो है तेरे करीब का, है करीब का
तेरे संग जीना तेरे संग मरना
अब तेरे संग खेलूंगा में फाग सांवरे
सुन अब तो जगा…
📖 Related: दिल से बंधी एक डोर जो खाटू जाती है | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans