सुन हाल मेरा शेरावालिये भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
सुन हाल मेरा शेरावालिये भजन लिरिक्स
Sun Haal Mera Sherawaliye
सुन हाल मेरा शेरावालिये भजन लिरिक्स (हिन्दी)
सुन हाल मेरा शेरावालिये,
कर पार बेड़ा शेरावालिये,
मैया तेरे सिवा मेरा कोई नहीं,
कर मुझपे दया भोली माँ,
सुन हाल मेरा शेरावालियें,
कर पार बेड़ा शेरावालिये।।
कैसे छोडूं दामन तेरा,
दर से तेरे है आस मुझे माँ,
प्यार से झोली भर देगी तू,
तुझ पर है विश्वास मुझे माँ,
मैं आँखों में आंसू लेकर जाऊं कहाँ,
सुन हाल मेरा शेरावालियें,
कर पार बेड़ा शेरावालिये।।
लेले मुझको अपनी शरण में,
चाहे मुझे कुछ और ना दे माँ,
तेरे चरणों की सेवा को,
तरस रही हूँ जन्मों से माँ,
आई हूँ ठुकरा के मैया सारा जहां,
सुन हाल मेरा शेरावालियें,
कर पार बेड़ा शेरावालिये।।
ना कर देरा कर दे मेहरा,
मैं सदके मैं वारी मैया,
भीख दया की दे दे मुझको,
तू है मेरी प्यारी मैया,
तेरे वाजो अपना दुखड़ा किसनू कहवा,
सुन हाल मेरा शेरावालियें,
कर पार बेड़ा शेरावालिये।।
सुन हाल मेरा शेरावालिये,
कर पार बेड़ा शेरावालिये,
मैया तेरे सिवा मेरा कोई नहीं,
कर मुझपे दया भोली माँ,
सुन हाल मेरा शेरावालियें,
कर पार बेड़ा शेरावालिये।।
सुन हाल मेरा शेरावालिये भजन Video
सुन हाल मेरा शेरावालिये भजन Video
📖 Related: सारी सारी राता जागूँ नींद कोन्या आवे रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs